Samachar Nama
×

धुरंधर-2 में अतीक अहमद को दिखाकर ठीक किया: राम कृपाल यादव

पटना, 20 मार्च (आईएएनएस)। आदित्य धर और रणवीर सिंह की मच-अवेटेड फिल्म 'धुरंधर-2' दर्शकों के दिलों से लेकर सिनेमाघरों तक पर राज कर रही है।
धुरंधर-2 में अतीक अहमद को दिखाकर ठीक किया: राम कृपाल यादव

पटना, 20 मार्च (आईएएनएस)। आदित्य धर और रणवीर सिंह की मच-अवेटेड फिल्म 'धुरंधर-2' दर्शकों के दिलों से लेकर सिनेमाघरों तक पर राज कर रही है।

माना जा रहा है कि फिल्म ओपनिंग के मामले में 'धुरंधर' का भी रिकॉर्ड तोड़ सकती है। फिल्म गैंगस्टर अतीक अहमद के किरदार को लेकर भी चर्चा है। फिल्म में उनसे प्रेरित एक किरदार को दिखाया गया है, जिसको लेकर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। इस मामले पर बिहार के मंत्री राम कृपाल यादव ने बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि अतीक अहमद को दिखाकर ठीक किया।

फिल्म धुरंधर-2 को लेकर मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा, "फिल्में मूल रूप से समाज में घटित होने वाली घटनाओं को दर्शाती हैं और उन्हें जनता के सामने प्रस्तुत करती हैं। अतीक अहमद सांसद थे। मेरे साथ वे सांसद के रूप में थे और मैंने उन्हें खुद देखा है। मैं उन्हें बहुत अच्छे से जानता भी था। इन सब आधार पर यही कह सकता है कि उनको दिखाकर ठीक किया है और लोगों ने फिल्म को सराहा है। फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर और फिल्म की पूरी टीम को मेरी तरफ से शुभकामनाएं।"

बता दें कि फिल्म में आतिफ अहमद का किरदार शामिल किया गया है, जिसे यूपी के गैंगस्टर अतीक अहमद से प्रेरित बताया जा रहा है। वायरल सीन में आतिफ अहमद नोटबंदी की खबर को टीवी पर रखते हुए मेजर इकबाल से बात करता है। फिल्म में अतीक अहमद के आखिरी समय में कही गई बातों और मौत के सीन को भी दिखाया गया है, जिसमें वह कहता है कि 'मेरे बेटे के जनाजे पर भी जाने की इजाजत नहीं मिली,' और तभी अंधाधुंध गोलियां चलने लगती हैं।

इस किरदार को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें कही जा रही हैं। कुछ लोगों का मानना है कि अतीक अहमद के मरने के बाद कुछ भी कहा जा रहा है। सरकार यह पहले साबित क्यों नहीं कर पाई, जबकि कुछ यूजर्स का कहना है कि पीएम मोदी द्वारा नोटबंदी का फैसला बिल्कुल ठीक था क्योंकि भारत और पाकिस्तान में बैठे कुछ लोग देश को बर्बाद करने की साजिश रच रहे थे।

--आईएएनएस

पीएस/एएस

Share this story

Tags