Samachar Nama
×

धीरेंद्र प्रताप सिंह हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, बेहोश करके ड्राइवर ने मारी थी दो गोली

धीरेंद्र प्रताप सिंह हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, बेहोश करके ड्राइवर ने मारी थी दो गोली
धीरेंद्र प्रताप सिंह हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, बेहोश करके ड्राइवर ने मारी थी दो गोली

लखनऊ, 31 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में महाराणा प्रताप चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह (45) की हत्या के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिफ्तार किया है।

जांच में पता चला कि धीरेंद्र प्रताप सिंह के ड्राइवर रवि किशन ने ही भरोसे का फायदा उठाकर हत्या की साजिश रची थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पहले चलती गाड़ी में धीरेंद्र प्रताप सिंह को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश किया और इसके बाद उन्हें दो गोलियां मारीं दी। हत्या के बाद शव को सुनसान जगह पर फेंक दिया गया, जिससे लोगों का उस पर शक न जाए। वारदात के बाद आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह की गाड़ी को मेदांता अस्पताल के पास छोड़कर फरार हो गए।

संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था बबलू कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि किसी युवक का शव सड़क किनारे पड़ा है, इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने थाना को सुशांत गोल सिटी पर धीरेंद्र सिंह निवासी उन्नाव के अपहरण की सूचना दी। इस पर घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया और डीसीपी साउथ के द्वारा 6 टीमों का गठन कर इस घटना का अनावरण और अभियुक्त की बरामदगी के लिए गठन कर लिया गया।

डीसीपी साउथ की टीम के द्वारा घटना का सफलतापूर्वक अनावरण करते हुए इस घटना में शामिल दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और उनकी निशानदेही पर शव भी बरामद कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि जांच में यह भी सामने आया कि धीरेंद्र प्रताप सिंह के पास दो मोबाइल फोन थे। आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए एक मोबाइल फोन ट्रेन में रख दिया था, जिससे उसकी लोकेशन लगातार बदलती रहे और पुलिस भ्रमित हो जाए।

पुलिस ने जब मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रेस की तो पहले गोसाईगंज, हैदरगढ़ और अमेठी के जगदीशपुर इलाके में लोकेशन मिली। इसके बाद मोबाइल की आखिरी लोकेशन चंदौली में मिली।

इस घटना में शामिल जो वाहन है उसको बरामद कर लिया गया है डेड बॉडी की पोस्टमार्टम पंचायतनामा की प्रक्रिया चल रही है दोनों अभियुक्त में प्रारंभिक छानबीन में जमीनी विवाद के कारण इस घटना को कार्य करने को बताया है ।

घटना में कुछ अन्य अभियुक्त के नाम सामने में आए है, इसके लिए टीमें गठित कर ली गई है शीघ्र ही डीसीपी साउथ के नेतृत्व में अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए सभी तत्वों के जांच करते हुए कठोर कार्रवाई की जाएगी।

--आईएएनएस

एसएके/एएस

Share this story

Tags