Samachar Nama
×

धनतेरस के अवसर पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सहित कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

धनतेरस के अवसर पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सहित कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं
धनतेरस के अवसर पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सहित कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 6 नवंबर (आईएएनएस)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सहित कई नेताओं ने धनतेरस के शुभ अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, "आरोग्य, संपदा और वैभव का पर्व धनतेरस आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। सभी देशवासियों को धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं।"

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "आप सभी को सुख, समृद्धि के प्रतीक पर्व धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं। यह पावन पर्व आप सबके जीवन में ढेर सारी खुशियां लेकर आए। मां लक्ष्मी एवं भगवान धन्वंतरि सबका कल्याण करें।"

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "धनतेरस के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान धन्वंतरि आप सभी के जीवन में उत्तम स्वास्थ्य, समृद्धि और खुशहाली का संचार करें।"

राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "सुख, समृद्धि एवं वैभव के पावन पर्व धनतेरस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, सौभाग्य एवं अपार खुशियां लेकर आए। मां लक्ष्मी एवं भगवान धन्वंतरि की असीम कृपा आप सभी पर हमेशा बनी रहे।"

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक्स पोस्ट में लिखा, "धन, धान्य, सुख-समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक पर्व धनतेरस सभी के जीवन में नई उमंग, खुशियां और समृद्धि लेकर आए। मां लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि से प्रार्थना है कि छत्तीसगढ़ सहित समस्त देशवासियों का जीवन सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और संपन्नता से परिपूर्ण रहे। आप सभी को धनतेरस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।"

कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "धनतेरस के पावन पर्व पर कांग्रेस परिवार की ओर से सभी देशवासियों को शुभकामनाएं।"

वहीं, समाजवादी पार्टी (सपा) के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा गया, "समस्त देशवासियों को 'धनतेरस' के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।"

--आईएएनएस

एसडी/एबीएम

Share this story

Tags