Samachar Nama
×

डीजीपीएम भर्ती 2026: एडिशनल असिस्टेंट डायरेक्टर के 172 पद, 12 मई तक आवेदन

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के अंतर्गत, केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) की एक प्रमुख शाखा, डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ परफॉर्मेंस मैनेजमेंट (डीजीपीएम) में शामिल होने का सुनहरा मौका है।
डीजीपीएम भर्ती 2026: एडिशनल असिस्टेंट डायरेक्टर के 172 पद, 12 मई तक आवेदन

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के अंतर्गत, केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) की एक प्रमुख शाखा, डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ परफॉर्मेंस मैनेजमेंट (डीजीपीएम) में शामिल होने का सुनहरा मौका है।

निष्पादन प्रबंधन महानिदेशालय (डीजीपीएम) ने एडिशनल असिस्टेंट डायरेक्टर के कुल 172 पदों पर भर्ती के लिए एक शॉर्ट ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए आवेदन का आखिरी मौका 12 मई है।

डीजीपीएम की ओर से जारी पदों के लिए ऑफलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 28 मार्च से शुरू हो चुकी है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 12 मई निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, उन्हें लास्ट डेट से पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सेलरी 47,600 से 1,51,100 रुपए के बीच प्रति महीने होगी। वहीं, चार वर्ष की नियमित सेवा पूरी होने के बाद कैंडिडेट्स की सैलरी 53,100 से 1,67,800 रुपए के बीच प्रति महीने होगी।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले डीजीपीएम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी आधिकारिक अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें।

मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को फॉर्म के साथ अटैच करें। इसके बाद एप्लीकेशन को एक लिफाफे में डालने के बाद उसे 'संयुक्त निदेशक (सीसीए), डीजीपीएम मुख्यालय, पांचवीं मंजिल, ड्रम के आकार की इमारत, आईपी एस्टेट, नई दिल्ली – 110002' पते पर पोस्ट पर दें।

वहीं, कैंडिडेट्स को भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद, वहां एडिशनल असिस्टेंट डायरेक्टर के पदों के लिए जारी नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।

--आईएएनएस

एएसएच/डीकेपी

Share this story

Tags