Samachar Nama
×

देश में एलपीजी की कोई कमी नहीं, विपक्ष फैला रहा अफवाह: संजय झा

पटना, 13 मार्च (आईएएनएस)। एलपीजी संकट को लेकर विपक्ष के बयानों पर जदयू सांसद संजय झा ने शुक्रवार को कहा कि विपक्ष द्वारा अफवाह फैलाने की वजह से लोग गैस की कालाबाजारी और जमाखोरी में लग गए हैं।
देश में एलपीजी की कोई कमी नहीं, विपक्ष फैला रहा अफवाह: संजय झा

पटना, 13 मार्च (आईएएनएस)। एलपीजी संकट को लेकर विपक्ष के बयानों पर जदयू सांसद संजय झा ने शुक्रवार को कहा कि विपक्ष द्वारा अफवाह फैलाने की वजह से लोग गैस की कालाबाजारी और जमाखोरी में लग गए हैं।

पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान जदयू सांसद संजय झा ने कहा कि यह जो युद्ध चल रहा है, इससे सिर्फ भारत ही नहीं दूसरे देश भी प्रभावित हैं। दूसरे देशों में तो स्थिति आउट ऑफ कंट्रोल हो गई है, पाकिस्तान में तो हालात बहुत ज्यादा खराब हो गए हैं। प्रधानमंत्री और पेट्रोलियम मंत्री, दोनों ने ही कहा है कि देश में मांग को पूरा करने के लिए हमारे पास पर्याप्त एलपीजी उपलब्ध है।

उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा एलपीजी संकट पर अफवाह फैलाई जा रही है, जिससे लोगों में घबराहट पैदा हो रही है और लोग कालाबाजारी और जमाखोरी में लग गए हैं। इससे थोड़ा माहौल खराब हुआ है, इससे बचना चाहिए। जमाखोरी नहीं होनी चाहिए, सरकार नजर बनाए हुए है। एलपीजी को लेकर कोई दिक्कत नहीं है। सरकार के पास एलपीजी गैस, तेल पर्याप्त है।

भाजपा सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि एलपीजी संकट अब बिल्कुल नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें जमाखोरी करने वालों से सतर्क रहने की जरूरत है। सरकार ने देश की जनता को आश्वस्त किया है कि पर्याप्त एलपीजी मौजूद है, लेकिन विपक्ष का काम सिर्फ अफवाह फैलाना है।

राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि पांच की पांच सीटें एनडीए जीतेगी। किसी को भ्रम पालने की जरूरत नहीं है। महागठबंधन को दावे करने दीजिए, कुछ दिन का इंतजार कीजिए, हम पांच की पांच सीट जीत रहे हैं।

पीएम मोदी की ईरान के राष्ट्रपति से बात किए जाने पर भाजपा सांसद ने कहा कि भारत शांति के माध्यम से समस्याओं का समाधान निकालना चाहता है। बातचीत के माध्यम से यह जंग खत्म हो। भारत के ईरान से निजी संबंध भी अच्छे हैं। गुरुवार को तेल की पहली खेप आ चुकी है।

विपक्ष को जवाब देते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि संसद में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक भी असंसदीय शब्द का प्रयोग नहीं किया।

--आईएएनएस

डीकेएम/वीसी

Share this story

Tags