Samachar Nama
×

देश को मजबूत करने के लिए पद्मश्री अवार्डी खेमराज सुंदरियाल ने की स्वदेशी अपनाने की अपील

पानीपत, 12 मई (आईएएनएस)। पद्मश्री हस्तशिल्प कलाकार खेमराज सुंदरियाल ने मंगलवार को पीएम मोदी द्वारा नागरिकों से ईंधन बचाने और सोने की खरीदारी से बचने की अपील का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देशहित में अपील की है और मुझे लगता है कि देशवासियों को फॉलो करना चाहिए।
देश को मजबूत करने के लिए पद्मश्री अवार्डी खेमराज सुंदरियाल ने की स्वदेशी अपनाने की अपील

पानीपत, 12 मई (आईएएनएस)। पद्मश्री हस्तशिल्प कलाकार खेमराज सुंदरियाल ने मंगलवार को पीएम मोदी द्वारा नागरिकों से ईंधन बचाने और सोने की खरीदारी से बचने की अपील का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देशहित में अपील की है और मुझे लगता है कि देशवासियों को फॉलो करना चाहिए।

पानीपत में कई दशकों से हैंडलूम इंडस्ट्री को एक मजबूत पहचान देने वाले खेमराज सुंदरियाल ने कहा, "मैं प्रधानमंत्री मोदी की अपील को सुनता हूं और उसे ध्यान से समझता हूं। उन्होंने कहा है कि लोगों को देश के लिए मिलकर काम करना चाहिए और सरकार का साथ देना चाहिए। हमें उनके शब्दों का पालन करना चाहिए और उसी के अनुसार काम करना चाहिए। पीएम मोदी ने यह सुझाव भी दिया है कि यदि हम कम वाहनों का उपयोग करें, तो इससे हमें कई तरह से फायदा होगा। पहला, हमारे ईंधन की खपत कम होगी। दूसरा, सड़कों पर प्रदूषण घटेगा और हम एक बेहतर जीवन जी पाएंगे।

उन्होंने ‘वर्क फ्रॉम होम’ का जिक्र करते हुए इसे लाभदायक बताया। उन्होंने कहा कि घर से काम करने पर बिजली और संसाधनों की बचत होगी, जिससे देश को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।

स्वदेशी अपनाने पर जोर देते हुए पद्मश्री खेमराज सुंदरियाल ने कहा कि आज लोग विदेशी और सिंथेटिक वस्तुओं की ओर अधिक आकर्षित हो रहे हैं, जबकि पहले स्वदेशी पहनावा और खानपान हमारी पहचान हुआ करता था। स्वदेशी अपनाने से देश के किसानों और स्थानीय उद्योगों को मजबूती मिलेगी तथा आर्थिक लाभ देश के भीतर ही रहेगा।

प्राकृतिक खेती का जिक्र देते हुए इसके बढ़ावे को लेकर उन्होंने कहा कि गाय-भैंस के गोबर और पत्तियों से बनी कम्पोस्ट खाद का उपयोग पहले खेती की मजबूती का आधार था, लेकिन आज रासायनिक खादों के अत्यधिक प्रयोग से धरती की उर्वरता प्रभावित हो रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि यही स्थिति रही तो भविष्य में बिना रसायन के खेती करना मुश्किल हो जाएगा।

खेमराज सुंदरियाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आत्मनिर्भर भारत का संदेश दे रहे हैं और हर व्यक्ति को अपने कार्य स्वयं करने की आदत डालनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि हमारा देश एक परिवार है और इस परिवार पर जब भी कोई संकट आए, तो सभी को मिलकर उसका सामना करना चाहिए। इससे देश की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लोगों में एकता बढ़ेगी और भारत लगातार प्रगति करेगा।

--आईएएनएस

डीकेएम/वीसी

Share this story

Tags