Samachar Nama
×

देश को बदनाम करने का मौका नहीं चूकते राहुल गांधी: शाहनवाज हुसैन

कानपुर, 12 फरवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के लोकसभा में दिए बयान पर भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी संसद के लिए बोझ बन गए हैं। वे मर्यादा तोड़ रहे हैं और विदेशी एजेंडे पर काम कर रहे हैं। देश को बदनाम करने की हर मुमकिन कोशिश करते हैं।
देश को बदनाम करने का मौका नहीं चूकते राहुल गांधी: शाहनवाज हुसैन

कानपुर, 12 फरवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के लोकसभा में दिए बयान पर भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी संसद के लिए बोझ बन गए हैं। वे मर्यादा तोड़ रहे हैं और विदेशी एजेंडे पर काम कर रहे हैं। देश को बदनाम करने की हर मुमकिन कोशिश करते हैं।

कानपुर में आईएएनएस से बातचीत में भाजपा नेता ने कहा कि राहुल गांधी भारतीय सेना के पराक्रम पर सवाल उठाते हैं। राहुल गांधी देश के पक्ष में नहीं बोलेंगे, उन्होंने कसम खाई है। भारत विरोधियों की पसंद वाली बातें वे बोलते हैं। पीएम पर हमले के लिए, महिला सांसदों को उकसाया। स्पीकर की बात नहीं मान रहे हैं।

राहुल गांधी जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग संसद में कर रहे हैं, वह विपक्ष के नेता जैसे संवैधानिक पद की गरिमा के अनुरूप नहीं है। लोकतंत्र में आलोचना का पूरा अधिकार है, लेकिन आरोपों की राजनीति और उत्तेजक शब्दों का इस्तेमाल करना स्वस्थ परंपरा नहीं है। देश को बेच दिया जैसे बयान न केवल राजनीतिक रूप से गैर-जिम्मेदाराना हैं, बल्कि इससे देश की संस्थाओं और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर भी प्रश्नचिह्न लगाने का प्रयास होता है। सरकार की नीतियों का विरोध करना अलग बात है, लेकिन देश की छवि को कमजोर करना और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भ्रम पैदा करना उचित नहीं है। भारत की संसद बहस और विचार का मंच है, न कि सनसनी फैलाने का स्थान। पूर्व में कई विपक्षी नेताओं ने तीखा विरोध किया, परंतु उन्होंने कभी भी शब्दों की मर्यादा नहीं छोड़ी और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करना लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन विरोध की आड़ में देश को कटघरे में खड़ा करना दुर्भाग्यपूर्ण है। राहुल गांधी को आत्ममंथन करना चाहिए और अपनी वाणी में संयम रखते हुए रचनात्मक और जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभानी चाहिए।

वंदे मातरम के गायन को लेकर हो रहे विरोध पर भाजपा नेता ने कहा कि वंदे मातरम को सलाम है। भारत माता की जय कहने में किसी को क्या दिक्कत है?

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बयान पर भाजपा नेता ने विपक्ष को आड़े हाथ लिया। कहा कि कांग्रेस जब सत्ता में थी, तो देश को बेचने का कोई मौका नहीं चूकती थी। राहुल गांधी संसद में आरोप लगाने की मशीन बन चुके हैं। राहुल गांधी संसदीय मर्यादा तोड़ रहे हैं। विपक्ष की भूमिका ठीक ढंग से नहीं निभा रहे हैं।

भारत-पाकिस्तान मैच पर भाजपा नेता ने कहा कि पाकिस्तान नखरे कर रहा था। मैदान पर आएगा तो रगड़ दिया जाएगा।

यूपी बजट पर भाजपा नेता ने योगी सरकार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बहुत अच्छा बजट दिया है। बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियां लग रही हैं। रोजगार पाने के लिए युवा पहुंच रहे हैं। कानून का राज है।

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के पास कोई मुद्दा नहीं है। वे लाल टोपी पहन लेते हैं तो उन्हें कुछ समझ में नहीं आता है। 2027 के विधानसभा चुनाव में करारी हार मिलेगी। लोकसभा में कुछ सीट जीत गए तो इतरा रहे थे।

--आईएएनएस

डीकेएम/एमएस

Share this story

Tags