Samachar Nama
×

देश के संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगाकर जासूसी में 11 गिरफ्तार

नई दिल्ली, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने दो अलग अभियानों में आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से नौ सीसीटीवी कैमरे को रिकवर किया गया है। देश के अलग-अलग हिस्सों में इन लोगों ने सीसीटीवी कैमरे लगाए थे। यह जानकारी अतिरिक्त सीपी स्पेशल सेल प्रमोद सिंह कुशवाह ने आईएएनएस से बातचीत में दी।

प्रमोद सिंह कुशवाह ने बताया कि क्रॉस बॉर्डर से स्मलिंग करके लाई गई चार पिस्टल भी मिली हैं। इस मॉड्यूल के बारे में समझ में आया है कि पाकिस्तान की आईएसआई और बीकेआई नेटवर्क इस मॉड्यूल को चला रहा था। इन्होंने कैमरे लगाने में लड़कों का इस्तेमाल किया है। आम स्मलिंग से जो पैसा इनको मिलता था, उसी पैसे से कैमरे खरीदे जाते थे।

उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे को लगाने के लिए ये सुरक्षा और रक्षा प्रतिष्ठानों के आस-पास की सड़कों को चुनते थे, जिससे कि इस इलाके का लाइव मूवमेंट मॉनिटर किया जा सके। प्रमोद सिंह कुशवाह ने बताया कि ज्यादातर लड़के पंजाब के हैं। राजेश और रोहित के अलावा कुछ और लड़के दिल्ली के हैं। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे अलग-अलग कंपनियों के हैं।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और प्रतिबंधित संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) से जुड़े एक बड़े जासूसी और आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिन्होंने देश के संवेदनशील इलाकों में सोलर पावर्ड सीसीटीवी कैमरे लगाकर जासूसी की थी।

आरोपियों ने देशभर में 9 संवेदनशील जगहों पर सौर ऊर्जा से चलने वाले छिपे हुए सीसीटीवी कैमरे लगाए थे। यह नेटवर्क न सिर्फ जासूसी कर रहा था, बल्कि आतंकी गतिविधियों और हथियार तस्करी से भी जुड़ा था।

--आईएएनएस

एसडी/वीसी

Share this story

Tags