Samachar Nama
×

डिप्टी सीएम बिजेंद्र प्रसाद यादव से मिलीं अमेरिकी महावाणिज्य दूत, बिहार के विकास और द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा

पटना, 1 जून (आईएएनएस)। बिहार दौरे पर आईं कोलकाता स्थित संयुक्त राज्य अमेरिका की नवनियुक्त महावाणिज्य दूत कैथी जाइल्स-डियाज ने सोमवार को पटना में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार मुलाकात की। इस उच्च स्तरीय बैठक का मुख्य उद्देश्य बिहार और अमेरिका के बीच विभिन्न क्षेत्रों में पारस्परिक सहयोग को सुदृढ़ करना था।

बैठक के दौरान उप मुख्यमंत्री यादव ने अमेरिकी महावाणिज्य दूत को बिहार की समृद्ध ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और वर्तमान में राज्य में चल रही विकासात्मक परियोजनाओं से अवगत कराया। बिहार की कई योजनाओं की चर्चा देश में होती रही है।

बैठक में अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास की क्षेत्रीय गतिविधियों और प्राथमिकताओं पर चर्चा की गई, जिससे दोनों पक्षों के बीच संवाद को और बेहतर किया जा सके। बैठक में बिहार के आर्थिक विकास की गति को और तेज करने तथा राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप नए तकनीकी और विकासात्मक सहयोग के क्षेत्रों को रेखांकित करने पर विशेष विमर्श किया गया।

बिहार के सीएम सम्राट चौधरी लगातार तकनीक के प्रयोग पर जोर देते रहे हैं। इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान अमेरिकी महावाणिज्य दूत के साथ उनका तीन सदस्यीय विशेषज्ञ दल भी उपस्थित रहा, जिसमें अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास, कोलकाता की आर्थिक मामलों की विशेषज्ञ संगीता डे चंदा, प्रेस एवं मीडिया सहायक नयनतारा श्रॉफ और सुरक्षा संपर्क अधिकारी अनिरुद्ध घोष शामिल थे।

उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने अमेरिकी महावाणिज्य दूत और उनके प्रतिनिधिमंडल का बिहार आगमन पर आभार प्रकट किया, जबकि महावाणिज्य दूत ने भी बिहार सरकार के आतिथ्य और प्रदेश के विकास के प्रति दृष्टिकोण की जमकर सराहना की। इस मौके पर वित्त विभाग की सचिव (व्यय) रचना पाटिल भी उपस्थित रहीं। इस मुलाकात को बिहार के विकास से जोड़कर देखा जा रहा है।

--आईएएनएस

एमएनपी/डीकेपी

Share this story

Tags