Samachar Nama
×

दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में चूक का मामला, पुलिस जांच में हुए नए खुलासे

नई दिल्ली, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में चूक के मामले की जांच में नए तथ्य सामने आए हैं। गिरफ्तार सरबजीत सिंह मेंटली डिसटर्ब बताया जा रहा है जो अपने भांजे के लापता होने से परेशान था। कहा जा रहा है कि उसने दिल्ली पुलिस का ध्यान खींचने के लिए ये हरकत की, लेकिन पुलिस इन बातों पर यकीन नहीं कर रही और मामले की गहनता से जांच करने में जुटी हुई है।

दरअसल, सोमवार को सरबजीत सिंह अपनी गाड़ी लेकर वीवीआईपी गेट से दिल्ली विधानसभा परिसर में घुस गया। उसने स्पीकर की गाड़ी के पास फूलों का गुलदस्ता रखा और बिना किसी रोक-टोक के निकल गया। ये घटना सामने आते ही सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। इसके बाद विधानसभा परिसर के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई।

बताया जा रहा है कि सरबजीत ने दिल्ली पुलिस का अटेंशन पाने के लिए विधानसभा में गाड़ी घुसाई। उसका भांजा 1 अप्रैल से लापता था और हरी नगर थाने में उसकी रिपोर्ट दर्ज थी। उस केस पर ध्यान दिलाने के लिए उसने ये हरकत की। उसने बताया कि विधानसभा में कोई बड़ा अधिकारी होगा जो इसके केस को सुनेगा।

परिवार सरबजीत को मेंटली डिस्टर्ब बता रहा है। उसकी पत्नी ने शाहजहांपुर का एक मेडिकल पर्चा भी दिया है कि उसका इलाज चल रहा है, जिसे पुलिस वेरिफाई कर रही है लेकिन पुलिस इस थ्योरी पर यकीन नहीं कर रही। सरबजीत हट्टा कट्टा शख्स है, पैसे से मजबूत है और फरवरी में ही उसने नई टाटा सियरा गाड़ी निकलवाई। बेशक उसके पास से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ और न गाड़ी में हथियार था, लेकिन वह अपनी गाड़ी को ही हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहा था। गाड़ी किसी के ऊपर चढ़ सकती थी।

पुलिस का कहना है कि सरबजीत अकेला ही विधानसभा में गया था। उसे दिल्ली के रास्तों का पता नहीं था, इसलिए दो टैक्सी वालों को 2000 रुपए देकर रास्ता दिखाने के लिए कहा था। दोनों को अभी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। सरबजीत का प्लान था कि विधानसभा के बाद वह संसद जाए।

पुलिस का कहना है कि उसका व्यवहार बहुत हिंसक है। सोमवार रात वह थाने के लॉकअप में उसने ग्रिल पकड़कर हिलाई, चिल्लाया और शोर मचाया। तीस हजारी कोर्ट में सरबजीत को पेश किया जाएगा। उसे लेकर अटेंप्ट टू मर्डर की धारा लगाई गई है। पूछताछ जारी है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। इसके साथ ही सीडीआर निकलवाई जा रही है ताकि पूरी घटना की तह तक जा सकें।

वहीं, इस घटना के बाद विधानसभा परिसर के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। मुख्य गेट पर बैरियर लगा दिए गए हैं। पुलिस वैन तैनात है और आने-जाने वाले हर वाहन की सख्त जांच की जा रही है ताकि ऐसी चूक दोबारा न हो।

--आईएएनएस

पीआईएम/वीसी

Share this story

Tags