Samachar Nama
×

दिल्ली पुलिस की त्वरित कार्रवाई से तीन चोरी के मामले सुलझे : प्रसाद नगर में सेंधमार गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। करोल बाग इलाके के प्रसाद नगर पुलिस स्टेशन की टीम ने एक सतर्क स्थानीय निवासी की मदद से एक युवक सेंधमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने इलाके में कई घरों में सेंध लगाकर चोरी की वारदातें को अंजाम दिया था। पुलिस की इस सफल कार्रवाई से तीन ई-एफआईआर मामले सुलझ गए और चोरी का काफी सामान बरामद हुआ।

घटना 14 अप्रैल को हुई, जब पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) को एक कॉल मिली कि एक स्थानीय निवासी ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया है। सूचना मिलते ही सब-इंस्पेक्टर राहुल मेहता की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी जबरदस्ती उसके घर में घुस आया था और 30 मार्च 2026 को हुई पिछली चोरी में भी उसका हाथ होने का शक था। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने अपनी संलिप्तता कबूल ली और बताया कि उसने उस घर से एक मोबाइल फोन और 38,000 रुपए नकद चुराए थे।

आरोपी ने आगे खुलासा किया कि चोरी का मोबाइल फोन उसके देव नगर, करोल बाग स्थित घर पर रखा है। पुलिस ने तुरंत रेडिंग टीम गठित की, जिसमें हेड कांस्टेबल विनीत, कांस्टेबल हर्ष और कांस्टेबल अजय शामिल थे। टीम ने इंस्पेक्टर अरुण कुमार की देखरेख में छापा मारा और चोरी हुआ मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद कर लिया।

परिसर की गहन तलाशी के दौरान एक सफेद बोरा (कट्टा) मिला, जिसमें पानी का मीटर, पानी की मोटर, तांबे के तार और एयर कंडीशनर के तांबे के पाइप बरामद हुए। रिकॉर्ड चेक करने पर पता चला कि ये सामान प्रसाद नगर थाने में दर्ज तीन अलग-अलग ई-एफआईआर मामलों से जुड़े थे। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान भी पुष्ट हो गई।

आरोपी सूरज (22), जो देव नगर, करोल बाग, दिल्ली का निवासी है। वह बिना किसी स्थायी ठिकाने वाला व्यक्ति (वैगाबॉन्ड) है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन, एक पानी का मीटर, एक पानी की मोटर, तांबे के तार और एयर कंडीशनर में इस्तेमाल होने वाले तांबे के पाइप बरामद किए हैं।

इस कार्रवाई से तीन चोरी के मामले सफलतापूर्वक सुलझाए गए हैं। इनमें पहला मामला ई-एफआईआर संख्या 80026894/2026, धारा 305 बीएनएस के तहत दर्ज मोबाइल फोन चोरी का है। दूसरा मामला ई-एफआईआर संख्या 80023333/2026, धारा 305 बीएनएस के तहत पानी के मीटर और तांबे के तारों की चोरी का है। तीसरा मामला ई-एफआईआर संख्या 80023618/2026, धारा 305 बीएनएस के तहत पानी की मोटर और तांबे के तारों की चोरी का है।

पूछताछ में आरोपी ने इलाके में कई चोरियों की बात स्वीकार की। पुलिस टीम की त्वरित और समन्वित कार्रवाई की सराहना की जा रही है। आरोपी को 15 अप्रैल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आगे की जांच जारी है।

--आईएएनएस

एससीएच

Share this story

Tags