Samachar Nama
×

दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग का आरोप

नई दिल्ली, 22 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की एजीएस टीम ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान दोनों तरफ से गोली चलाई गई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया और दूसरे को भागते हुए पुलिस ने दबोच लिया। इनके नाम भारत और विराज हैं।

घायल बदमाश को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराने के साथ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दोनों बदमाशों के बारे में क्राइम ब्रांच को एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। इसके बाद एसीपी भगवती प्रसाद की देखरेख में इंस्पेक्टर क्राइम ब्रांच एजीएस के नेतृत्व में टीम बनाई गई। डीसीपी हर्ष इंदौर के निर्देश पर पुलिस टीम ने द्वारका-दिल्ली के बहादुरगढ़ हाईवे के पास जाल बिछाया।

इसी दौरान दो संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों को रुकने का इशारा किया तो वे भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस की टीम ने बदमाशों का पीछा किया तो उन्होंने अपने आपको घिरता देख पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की। दोनों तरफ से लगभग 5 राउंड गोलियां चलीं।

इस दौरान पुलिस की कार्रवाई में बदमाश भारत के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। वहीं, दूसरे बदमाश को भी पुलिस ने मौके से दबोच लिया। पुलिस ने घायल बदमाश को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया।

एसीपी भगवती प्रसाद ने बताया कि दोनों बदमाशों ने कुछ दिन पहले बिंदापुर प्रॉपर्टी डीलर की दुकान पर गोलियां चलाई थी। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इसके साथ ही प्रॉपर्टी डीलर पर गोली क्यों चलाई थी, इसको लेकर पूछताछ की जाएगी। दोनों आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी।

--आईएएनएस

ओमप्रकाश/एबीएम

Share this story

Tags