Samachar Nama
×

Delhi-NCR Weather: धूप के बाद बदलेगा मौसम, आज हल्की बारिश के आसार; 21 सितंबर तक कैसा रहेगा हाल?
 

Delhi-NCR Weather: धूप के बाद बदलेगा मौसम, आज हल्की बारिश के आसार; 21 सितंबर तक कैसा रहेगा हाल?

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को दिनभर तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान किया. हालांकि, अब मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को राजधानी में आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है और दोपहर से शाम के बीच कुछ इलाकों में बहुत हल्की बारिश हो सकती है. अगले कुछ दिनों तक बादलों की आवाजाही बनी रहने की उम्मीद है.

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 17 सितंबर तक दिल्ली में बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है. इसके बाद मौसम के धीरे-धीरे शुष्क होने का अनुमान है. 18 से 21 सितंबर के बीच राजधानी में बारिश की संभावना नहीं जताई गई है.

मंगलवार को कुछ इलाकों में हुई बूंदाबांदी
IMD के मुताबिक, मंगलवार 15 सितंबर को दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई. राजधानी में अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक था. वहीं, न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
मयूर विहार में दिल्ली का सबसे कम अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. एनसीआर के दूसरे शहरों की बात करें तो नोएडा में अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री और गाजियाबाद में 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.

आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?
बुधवार 16 सितंबर को दिल्ली में मौसम मुख्य रूप से बादलों से घिरा रहने की संभावना है. दोपहर से शाम के बीच कुछ स्थानों पर बहुत हल्की बारिश हो सकती है. IMD के अनुमान के मुताबिक, आज अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.
दिन के समय पूर्वी हवाएं करीब 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने का अनुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले सात दिनों के दौरान दिल्ली के अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है.

पिछले 24 घंटे में तापमान में बड़ा बदलाव नहीं
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं हुआ. राजधानी में न्यूनतम तापमान 23 से 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा.
इस दौरान दिल्ली के कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया, जबकि कुछ स्थानों पर यह सामान्य से 1.6 से 3 डिग्री सेल्सियस कम रहा. दिन के समय राजधानी में दक्षिण-पूर्वी हवाएं 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलीं.
 

Share this story

Tags