Samachar Nama
×

दिल्ली में प्रतिभा सम्मान समारोह 2026, विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने युवाओं को किया सम्मानित

दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने रविवार को एनडीएमएसी कन्वेंशन सेंटर, संसद मार्ग में आयोजित ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में शिरकत की। ‘भारत प्रतिभा सम्मान परिषद’ द्वारा आयोजित इस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में 'प्रतिभा सम्मान समारोह 2026' में शामिल हुआ। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पद्म विभूषण सम्मानित और राज्यसभा की पूर्व सांसद सोनल मानसिंह भी उपस्थित रहीं।"

समारोह में 28 युवाओं (पुरुष व महिलाओं) सहित देशभर से आए प्रतिभावान व्यक्तियों को उनके क्षेत्रों में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। विजेंद्र गुप्ता ने कहा, "इस कार्यक्रम में उन सभी सम्मानित नागरिकों का आभार व्यक्त करना चाहता हूं, जिन्होंने अपनी मेहनत और प्रतिभा से समाज में एक विशेष स्थान बनाया है।"

वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप राय ने भी इस कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा, "जब सामाजिक संस्थाएं समाज के लोगों को सम्मानित करती हैं तो इसका महत्व और बढ़ जाता है। यह कार्यक्रम इसी तरह जारी रहना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक लोग इससे प्रेरित हों और इसमें विश्वास बढ़े।"

पद्म विभूषण से सम्मानित प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना और पूर्व राज्यसभा सांसद सोनल मानसिंह ने कहा, "हमारे देश में सम्मान देने की परंपरा बहुत पुरानी है। कला हो, समाज सेवा हो या कोई अन्य क्षेत्र, सफलता की कुंजी कड़ी मेहनत है। जो लोग आदर्श के साथ काम करते हैं, वे समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बनते हैं।"

सोनल मानसिंह ने महिला आरक्षण से जुड़े संविधान (131वां संशोधन) विधेयक पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "2023 में जब यह विधेयक राज्यसभा में सर्वसम्मति से पारित हुआ था, तब मैं सदन में मौजूद थी। लेकिन जब इसमें परिसीमन का प्रावधान जोड़ा गया तो कई दलों को आपत्ति हुई। अब इसकी गणना भी स्पष्ट कर दी गई है।"

समारोह में उत्कृष्टता और सेवा भावना को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। विजेंद्र गुप्ता, सोनल मानसिंह और प्रदीप राय जैसे गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और गरिमा प्रदान की।

--आईएएनएस

एससीएच

Share this story

Tags