Samachar Nama
×

दिल्ली में मां-बेटे की चाकू से गोदकर हत्या, सब्जी विक्रेता के घर पर हुई वारदात

नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। दिल्ली की गोविंदपुरी इलाके में बुधवार देर रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक सब्जी व्यापारी की पत्नी और बेटे की हत्या कर दी गई। वारदात की जानकारी होते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।
दिल्ली में मां-बेटे की चाकू से गोदकर हत्या, सब्जी विक्रेता के घर पर हुई वारदात

नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। दिल्ली की गोविंदपुरी इलाके में बुधवार देर रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक सब्जी व्यापारी की पत्नी और बेटे की हत्या कर दी गई। वारदात की जानकारी होते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके की गली नंबर 10 में मां-बेटे की चाकू से गोदकर हत्या की गई। परिवार के मुताबिक, आरोपी 10 से 12 लाख कैश और सोना चांदी लेकर मौके से हुए फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पोस्टमार्टम के लिए शव को एम्स के ट्रॉमा सेंटर भिजवाया गया। महिला की पहचान 40 वर्षीय शारदा और बेटे की पहचान 14 वर्षीय खुशाल के रूप में हुई है। महिला का पति जब बाजार से घर पहुंचा तो देखा कि किचन में पत्नी और बेटा खून से लथपथ पड़े थे।

महिला का पति सब्जी व्यापारी है और साप्ताहिक बाजार में दुकान लगाता है। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बदायूं का रहने वाला सब्जी व्यापारी हैं। पिछले 15 साल से दिल्ली की गोविंदपुरी इलाके में रह रहा है। वारदात के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।

20 मई दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले के वेलकम इलाके में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक की पहचान 22 वर्षीय अमानुल्लाह कुरैशी के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक टीम (एफएसएल) और क्राइम ब्रांच के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार, 19 और 20 मई की दरमिया रात थाना वेलकम क्षेत्र में गोलीबारी की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस टीम श्याम लाल कॉलेज के पास घटनास्थल पर पहुंची, जहां पता चला कि घायल अमानुल्लाह कुरैशी निवासी गुरुद्वारा मोहल्ला, मौजपुर को उसके परिजन पहले ही गुरु तेग बहादुर अस्पताल लेकर जा चुके थे। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

--आईएएनएस

एसडी/वीसी

Share this story

Tags