Samachar Nama
×

दिल्ली में बकरीद को लेकर जारी नई गाइडलाइंस पर सुरेंद्र राजपूत बोले, प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी नहीं दी जाती

लखनऊ, 22 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने दिल्ली में बकरीद को लेकर जारी नई गाइडलाइंस को लेकर कहा कि जो प्रतिबंधित जानवर हैं, उनकी कुर्बानी वैसे भी वैध नहीं है और उसकी कुर्बानी नहीं दी जाती है।
दिल्ली में बकरीद को लेकर जारी नई गाइडलाइंस पर सुरेंद्र राजपूत बोले, प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी नहीं दी जाती

लखनऊ, 22 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने दिल्ली में बकरीद को लेकर जारी नई गाइडलाइंस को लेकर कहा कि जो प्रतिबंधित जानवर हैं, उनकी कुर्बानी वैसे भी वैध नहीं है और उसकी कुर्बानी नहीं दी जाती है।

आईएएनएस से बातचीत में सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि भाजपा के नेताओं के पास कोई काम नहीं है। दिल्ली की हवा, जमुना, कूड़े का पहाड़ तो साफ नहीं कर पाए। ऐसे में हिंदू-मुसलमान को लेकर बयानबाजी की जा रही है।

तमिलनाडु में 'वंदे मातरम' विवाद पर सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि विपक्षी पार्टियों में भाजपा है तो उसको बताना चाहिए कि राष्ट्रगान पहले बजना चाहिए था या बाद में बजना चाहिए था। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को इसकी क्लियरेंस देनी चाहिए कि कौन सा गीत पहले बजना चाहिए था, ताकि तमिलनाडु के भाजपा नेता समझ लें कि प्राथमिकता क्या है?

बिहार में एनकाउंटर को लेकर सम्राट चौधरी के बयान पर सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि मेरा मानना है कि सीएम सम्राट चौधरी का बयान आपराधिक कृत्य के तहत आता है। अपराध देखकर एनकाउंटर किए नहीं जाते, एनकाउंटर होते हैं। अगर आपकी (सम्राट चौधरी) पुलिस एनकाउंटर कर रही है तो आप और पुलिस हत्यारी है।

कुर्बानी को लेकर कलकत्ता उच्च न्यायालय के फैसले पर सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि हुमायूं कबीर भाजपा के एजेंट हैं। गाय की कुर्बानी प्रतिबंधित है, गाय की कुर्बानी कोई नहीं दे सकता। अगर गाय की कुर्बानी की जाती है तो सुवेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री बने रहने का कोई हक नहीं है। उन्हें तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

भोजशाला में हिंदू समाज की ओर से पूजा-अर्चना करने को लेकर उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का जो फैसला आएगा, उसको सभी को मानना चाहिए। सहमत पक्ष और असहमत पक्ष की निगाहें सुप्रीम कोर्ट के फैसले की ओर है। देश संविधान से चलेगा। देश किसी की इच्छा से नहीं चल सकता। संविधान के फैसले का हमें इंतजार रहेगा।

नीट पेपर लीक को लेकर उन्होंने कहा कि नीट का पेपर कहां से लीक हुआ और कहां से नहीं हुआ। अगर अभिषेक उसके अध्यक्ष हैं, तो निश्चित तौर पर उनकी जिम्मेदारी है। वे दागी अध्यक्ष हैं। एनटीए में उनको पहले भी हटाया जा चुका है। उनके खिलाफ पहले भी कार्रवाई हो चुकी है। इस मामले में एनटीए के अध्यक्ष की जगह पर शिक्षा मंत्री से सवाल होने चाहिए। धर्मेंद्र प्रधान का तत्काल रूप से इस्तीफा होना चाहिए।

अखिलेश यादव को लेकर सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि 'इंडिया' गठबंधन के जितने भी दल हैं, अपने-अपने संगठन को मजबूत करें और कार्यकर्ताओं को मुस्तैद करें। कांग्रेस पार्टी गांव-गांव, नगर-नगर जा रही है। बूथ लेवल पर हम लोग काम कर रहे हैं। आने वाले समय में सपा और कांग्रेस दोनों दल एक दूसरे का सहयोग करते 403 की 403 सीटें जीतने का काम करेंगी।

--आईएएनएस

एसडी/वीसी

Share this story

Tags