Samachar Nama
×

दिल्ली में एमसीडी की लापरवाही से हादसे, सरकार कुछ नहीं कर रही : सौरभ भारद्वाज

नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने हाल ही में दिल्ली में हुए अग्निकांड और इमारत ढहने की घटनाओं को लेकर प्रेसवार्ता कर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए दिल्ली में अवैध निर्माण और निगम के भ्रष्ट तंत्र पर सवाल उठाए, जिसकी वजह से मासूम लोगों और विदेशी पर्यटकों की जान जा रही है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा, "राजनीतिक पार्टियां खासकर विपक्षी पार्टियां लोगों की आवाज और उनके प्रतिनिधि के तौर पर काम करती हैं। अगर आप उस आवाज को दबा देंगे, तो वह दूसरे, अनौपचारिक जरिया ढूंढ लेगी। वह सड़कों पर उतरेगी, बड़े आंदोलनों का रूप लेगी या सोशल मीडिया पर सामने आएगी।"

उन्होंने कहा कि ऐसी जगहें जहां सरकार का उन पर कोई कंट्रोल नहीं होता। भले ही आप ईडी और सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों के जरिए राजनीतिक पार्टियों को कंट्रोल कर लें, लेकिन सड़कों पर फैलने वाले असंतोष को आप कंट्रोल नहीं कर पाएंगे।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पिछले एक हफ्ते में, दिल्ली नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में दो ऐसी घटनाएं हुईं जिनमें दुखद रूप से लोगों की जान चली गई। पहली घटना साकेत के सैदुलजाब में हुई, जहां पांच मंजिला इमारत ढह गई। इसमें लगभग छह युवाओं की मौत हो गई, जिनमें से ज्यादातर पोस्ट-ग्रेजुएट परीक्षाओं की तैयारी कर रहे मेडिकल छात्र थे।

दूसरी घटना हौज रानी में हुई, जहां एक होटल में आग लगने से लगभग 22 लोगों की मौत हो गई, मरने वालों में ज्यादातर विदेशी नागरिक थे। दोनों ही मामलों में यह बात साफ होती जा रही है कि एमसीडी में फैले भ्रष्टाचार ने इन बेगुनाह लोगों की जान लेने में बड़ी भूमिका निभाई है। पीड़ितों का उन इमारतों से कोई लेना-देना नहीं था। इमारत गिरने से जिन युवा डॉक्टरों की मौत हुई, वे तो बस पास की एक इमारत में खाना खाने आए थे और अपनी जान गंवा बैठे।

उन्होंने कहा कि इसी तरह, होटल में आग लगने से जिन विदेशी और भारतीय पर्यटकों की मौत हुई, वे तो बस वहां ठहरे हुए थे और उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि उस होटल को एमसीडी से लाइसेंस कैसे मिला था। हैरानी की बात यह है कि भ्रष्टाचार के एक संगठित और व्यवस्थित नेटवर्क के बारे में रोजाना खबरें सामने आ रही हैं।

--आईएएनएस

एसएके/एबीएम

Share this story

Tags