Samachar Nama
×

दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता ने विधानसभा अध्यक्ष से की शिष्टाचार मुलाकात, बजट सत्र की तैयारियों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली, 20 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने आगामी बजट सत्र की तैयारियों और दिल्ली के विकास से जुड़े विभिन्न विधायी विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता ने विधानसभा अध्यक्ष से की शिष्टाचार मुलाकात, बजट सत्र की तैयारियों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली, 20 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने आगामी बजट सत्र की तैयारियों और दिल्ली के विकास से जुड़े विभिन्न विधायी विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने इस मुलाकात को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर साझा किया। उन्होंने लिखा, "दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर आगामी बजट सत्र की तैयारियों तथा दिल्ली के विकास से जुड़े विभिन्न विधायी विषयों पर सार्थक संवाद हुआ। हमारी सरकार दिल्ली की प्रगति और जन-आकांक्षाओं को पूरा करने वाला बजट प्रस्तुत करने के लिए पूर्णतः समर्पित है।"

बता दें कि दिल्ली विधानसभा का आगामी बजट सत्र 23 से 25 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में सोमवार को दिल्ली सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक में इस सत्र के कार्यक्रम का निर्णय लिया गया।

कैबिनेट के फैसले के अनुसार, सत्र के पहले दिन 23 मार्च को सदन में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा। यह रिपोर्ट पिछले एक वर्ष के दौरान राजधानी की आर्थिक स्थिति, राजस्व प्राप्ति, व्यय, विभिन्न क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों और प्रमुख योजनाओं की प्रगति का विस्तृत विवरण प्रदान करेगी।

24 मार्च को दिल्ली सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अपना वार्षिक बजट प्रस्तुत करेगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पास वित्त विभाग होने के कारण वे स्वयं बजट पेश करेंगी। इस बजट में बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, स्वच्छता और शहरी सुविधाओं से जुड़े कार्यक्रमों पर विशेष ध्यान देने की संभावना है। इसके अलावा, सामाजिक सुरक्षा और जनकल्याण संबंधी नई घोषणाओं की भी उम्मीद जताई जा रही है।

सत्र के तीसरे दिन 25 मार्च को बजट पर चर्चा होगी, जिसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक अपने विचार रखेंगे। चर्चा के पश्चात सरकार अपनी प्रतिक्रिया देगी और आवश्यक प्रक्रियाओं के साथ बजट को पारित कराया जाएगा।

वहीं चर्चा के बाद सरकार की ओर से जवाब दिया जाएगा और आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करके बजट पास किया जाएगा। बजट सत्र को लेकर राजनीतिक हलकों में भी काफी सक्रियता देखी जा रही है। माना जा रहा है कि आगामी बजट के माध्यम से रेखा गुप्ता सरकार राजधानी के विकास और नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने के लिए कई नई योजनाओं और पहलों की घोषणा कर सकती है।

--आईएएनएस

एसएके/एएस

Share this story

Tags