Samachar Nama
×

दिल्ली के श्री राम कॉलेज में 5 सितंबर को पीएम मोदी छात्रों से करेंगे संवाद

दिल्ली के श्री राम कॉलेज में 5 सितंबर को पीएम मोदी छात्रों से करेंगे संवाद
दिल्ली के श्री राम कॉलेज में 5 सितंबर को पीएम मोदी छात्रों से करेंगे संवाद

नई दिल्ली, 4 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 सितंबर को शाम 7 बजे दिल्ली के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री सभा को संबोधित भी करेंगे।

दिल्ली विश्वविद्यालय का श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, भारत के प्रमुख उच्च शिक्षा संस्थानों में से एक है और कॉमर्स, इकोनॉमिक्स और मैनेजमेंट के क्षेत्रों में शिक्षा का एक प्रतिष्ठित केंद्र है।

मशहूर उद्योगपति और समाजसेवी सर श्री राम द्वारा 1926 में स्थापित इस कॉलेज ने एक सदी के दौरान विद्वानों, पेशेवरों, प्रशासकों, उद्यमियों, नीति-निर्माताओं और राष्ट्र निर्माताओं की कई पीढ़ियों को तैयार किया है।

शताब्दी समारोह शिक्षक दिवस के साथ हो रहा है, जिससे यह अवसर और भी खास हो जाता है, क्योंकि देश पीढ़ियों को आकार देने और समाज की नींव को मजबूत करने में शिक्षकों और शिक्षाविदों के योगदान का सम्मान करता है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीछात्रों से भी संवाद स्थापित करके उनके विचारों को भी जानेंगे।

वहीं, कई मीडिया रिपोर्ट में यह कहा गया है कि प्रधानमंत्री का इस कॉलेज से पुराना नाता है। इससे पहले उन्होंने 2013 में गुजरात का सीएम रहते हुए भी इस कॉलेज में आकर छात्रों को संबोधित किया था। शिक्षक दिवस के मौके पर उनके इस दौरे को काफी अहम माना जा रहा है।

उधर, प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम को भारतीय जनता पार्टी के जेन-जी से संवाद स्थापित करने की दिशा में एक अहम कदम के रूप में भी देखा जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा है कि भाजपा मौजूदा समय में अपनी राजनीतिक स्थिति को मजबूत करने के मकसद से जेन जी से संपर्क स्थापित कर रही है।

--आईएएनएस

एसएचके/वीसी

Share this story

Tags