Samachar Nama
×

दिल्ली के मुखर्जी नगर में अवैध प्रवासियों पर कार्रवाई, पांच बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली, 29 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी की मुखर्जी नगर पुलिस ने अवैध रूप से भारत में रह रहे पांच बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इन सभी के वीजा की वैधता समाप्त हो चुकी थी। इसके बावजूद, वे लंबे समय से दिल्ली में छिपकर रह रहे थे।
दिल्ली के मुखर्जी नगर में अवैध प्रवासियों पर कार्रवाई, पांच बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली, 29 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी की मुखर्जी नगर पुलिस ने अवैध रूप से भारत में रह रहे पांच बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इन सभी के वीजा की वैधता समाप्त हो चुकी थी। इसके बावजूद, वे लंबे समय से दिल्ली में छिपकर रह रहे थे।

मुखर्जी नगर पुलिस स्टेशन की टीम ने स्थानीय लोगों की सूचना पर दो संदिग्धों को बांग्ला भाषा बोलते हुए देखा। इंस्पेक्टर राजीव शाह (एसएचओ मुखर्जी नगर) के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि दोनों इंदिरा विकास कॉलोनी में तीन अन्य बांग्लादेशी नागरिकों के साथ किराए के मकान में रह रहे थे।

पांचों आरोपियों की पहचान रहमत उल्लाह (23 वर्ष), मोहम्मद अशरफुल (23 वर्ष), सलमान भुइयां (25 वर्ष), मो. राशेल (37 वर्ष) और मो. रहीम मिया (33 वर्ष) के रूप में हुई है।

सभी ब्राह्मणबारिया के निवासी हैं। वे अलग-अलग तारीखों पर हवाई मार्ग से दिल्ली आए थे और ग्रीस में नौकरी के लिए इंटरव्यू का इंतजार कर रहे थे। दिसंबर 2025 से उनका वीजा समाप्त हो चुका था, लेकिन वे भारत छोड़कर नहीं गए।

जांच में पता चला कि वीजा समाप्त होने के बाद ये सभी पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन निवासी गणपति विश्वास की मदद से मुखर्जी नगर के इंदिरा विकास कॉलोनी में शिफ्ट हो गए थे। पुलिस अब गणपति विश्वास को गिरफ्तार करने के प्रयास कर रही है।

एसीपी सुरेश चंदर के समग्र पर्यवेक्षण में हेडकांस्टेबल पुनीत, पंकज, विनीत, कांस्टेबल विवेक और किशोर पाशी की टीम ने यह सफलता हासिल की।

पांचों बांग्लादेशी नागरिकों को एफआरआरओ (विदेशियों का क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय) के सामने पेश किया गया। सभी के खिलाफ विदेशी अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्हें डिपोर्ट करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

उत्तर-पश्चिम जिला की उप पुलिस आयुक्त आकांक्षा यादव (आईपीएस) ने कहा कि दिल्ली पुलिस अवैध प्रवासियों और वीजा ओवरस्टे के मामलों पर सख्त नजर रखे हुए है। मुखर्जी नगर जैसे संवेदनशील इलाकों में ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जा रहे हैं।

--आईएएनएस

एससीएच/एबीएम

Share this story

Tags