Samachar Nama
×

दिल्ली: भजनपुरा पुलिस ने दो लापता भाई-बहनों को ढूंढ निकाला, माता-पिता को सौंपा

नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)। दिल्ली की भजनपुरा पुलिस स्टेशन की टीम ने दो लापता नाबालिग भाई-बहनों को सफलतापूर्वक ढूंढ निकाला और उन्हें सुरक्षित रूप से उनके परिवार से मिला दिया।
दिल्ली: भजनपुरा पुलिस ने दो लापता भाई-बहनों को ढूंढ निकाला, माता-पिता को सौंपा

नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)। दिल्ली की भजनपुरा पुलिस स्टेशन की टीम ने दो लापता नाबालिग भाई-बहनों को सफलतापूर्वक ढूंढ निकाला और उन्हें सुरक्षित रूप से उनके परिवार से मिला दिया।

25 मई की देर शाम को भजनपुरा पुलिस स्टेशन में दिल्ली के भजनपुरा के सी-ब्लॉक में रहने वाले फल विक्रेता राम नारायण शाह (42 वर्ष) की शिकायत प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि उनके दो बच्चे एक 14 वर्षीय बेटी और एक 11 वर्षीय बेटा 24 मई को सुबह 11:30 बजे से लापता हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए भजनपुरा थाने में धारा 137(2) बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज की गई और गहन तलाशी अभियान शुरू किया गया।

इंस्पेक्टर सत्यवान लठवाल के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम (हेड कांस्टेबल कुलदीप, हेड कांस्टेबल सचिन, हेड कांस्टेबल सौरभ और हेड कांस्टेबल कपिल शामिल) ने लापता बच्चों का पता लगाने के लिए प्रयास किया। टीम ने विभिन्न स्रोतों से जानकारी एकत्र की और उसका विश्लेषण किया, कई सुरागों का पीछा किया और संभावित स्थानों पर व्यापक तलाशी अभियान चलाया।

उनकी निरंतर कोशिशों और गहन जांच के फलस्वरूप, दोनों बच्चों को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के इलाके से सफलतापूर्वक ढूंढ निकाला गया और सुरक्षित रूप से बरामद कर उनके माता-पिता से मिला दिया गया।

पूछताछ के दौरान, बच्चों ने बताया कि पढ़ाई को लेकर माता-पिता की डांट के बाद वे घर से चले गए थे। दोनों बच्चों की चिकित्सकीय जांच की गई और वे सुरक्षित पाए गए।

भजनपुरा पुलिस स्टेशन की टीम की त्वरित कार्रवाई और अथक प्रयासों से नाबालिगों की सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित हुई और उनके परिवार को अपार राहत मिली। मामले की आगे की जांच जारी है।

--आईएएनएस

एमएस/

Share this story

Tags