Samachar Nama
×

दिल्ली और बठिंडा में हनुमान जन्मोत्सव की धूम, मंदिरों में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली और पंजाब के अलग-अलग शहरों में हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर प्राचीन मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस में हनुमान मंदिर के बाहर करीब एक से दो किलोमीटर लंबी लाइन लगी है। लोग सुबह-सुबह से ही दर्शन करने पहुंचे हैं और हर तरफ उत्साह और भक्ति का माहौल नजर आ रहा है।
दिल्ली और बठिंडा में हनुमान जन्मोत्सव की धूम, मंदिरों में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली और पंजाब के अलग-अलग शहरों में हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर प्राचीन मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस में हनुमान मंदिर के बाहर करीब एक से दो किलोमीटर लंबी लाइन लगी है। लोग सुबह-सुबह से ही दर्शन करने पहुंचे हैं और हर तरफ उत्साह और भक्ति का माहौल नजर आ रहा है।

दर्शन करने आए भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, "आज हनुमान जन्मोत्सव के दिन देशभर के लोगों को बधाई देना चाहता हूं। परम पिता हनुमान जी सभी पर कृपा करें। यह हमारे लिए बहुत बड़ा आशीर्वाद है कि आज परिवार के साथ दर्शन करने का मौका मिला।" उन्होंने कहा, "रोजाना मैं मंदिर आता हूं, लेकिन हनुमान जन्मोत्सव का दिन बेहद खास होता है। आज मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश हमेशा आगे बढ़े और विश्व गुरु बने, ऐसी प्रार्थना मैं करता हूं।"

एक महिला श्रद्धालु ने बताया कि हनुमान जी का जन्मोत्सव बेहद शानदार तरीके से मनाया जा रहा है। उनका कहना है कि हनुमान जी के दर्शन से कष्ट और विघ्न दूर होते हैं। इसलिए सभी को आकर भगवान हनुमान के दर्शन अवश्य करने चाहिए। उन्होंने कहा कि जैसे हम अपने बच्चों का जन्मदिन धूमधाम से मनाते हैं, वैसे ही आज हनुमान जी का जन्मदिन मनाना चाहिए।

सुहानी, जो रोहिणी के सेक्टर 11 से आई थीं, ने बताया कि वह सुबह 6 बजे घर से निकल गई थी और तभी से लाइन में लगी थीं। उन्होंने कहा कि अब कोई परेशानी नहीं हो रही है, बल्कि बहुत आनंद आ रहा है। उनके मुताबिक, इसी भीड़ में रहकर श्रद्धालुओं के साथ जुड़ना और भगवान हनुमान का आशीर्वाद लेना सबसे बड़ा सुख है।

शालीमार बाग से आए योगेश कहते हैं कि वह हर साल बड़े उत्साह से बजरंगबली महाराज जी के जन्मोत्सव में शामिल होते हैं। वह बताते हैं कि दो घंटे से लाइन में खड़े हैं और हर बार यहां आने का अनुभव बेहद अद्भुत होता है।

एक अन्य श्रद्धालु ने बताया कि यह मंदिर बहुत प्राचीन और मान्यता प्राप्त है, इसलिए लोग यहां आने को प्राथमिकता देते हैं। तुगलकाबाद, दिल्ली में भी लोग सुबह-सुबह प्राचीन हनुमान मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे।

पंजाब के बठिंडा में भी हनुमान जयंती की धूम देखने को मिली। प्राचीन हनुमान मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त मौजूद हैं। एक श्रद्धालु वरुणा जैन ने बताया कि सुबह 10 बजे सुंदरकांड का पाठ रखा गया और शाम को भी पाठ और भंडारा होगा। उनका कहना है कि सभी लोग अपनी क्षमता अनुसार यहां आएं और हनुमान जी के आशीर्वाद का लाभ लें।

वहीं, एक अन्य श्रद्धालु ने जय सियाराम कहते हुए बताया कि आज चैत्र मास की पूर्णिमा के दिन हनुमान जी का जन्मोत्सव पूरे विश्व में मनाया जाता है। इस मौके पर प्राचीन हनुमान मंदिर में भक्तों की कतार लगी हुई है। सभी भक्त सुबह से ही दर्शन करने और भंडारा में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं।

विजय कालिया, जो सुंदरकांड पाठ के साधक हैं, ने बताया कि वह हर साल इस कार्यक्रम में हिस्सा लेते हैं। उन्होंने कहा कि यह प्राचीन मंदिर 93 सालों से महावीर संकीर्तन सेवा करता आ रहा है। आज भी सुंदरकांड पाठ के बाद बालाजी और राम जी का गुणगान होगा। इसके बाद भंडारा और प्रसाद वितरण होगा। मंदिर की मान्यता बहुत पुरानी है और लोग दूर-दूर से दर्शन के लिए आते हैं।

--आईएएनएस

पीआईएम/पीएम

Share this story

Tags