Samachar Nama
×

दिल्ली : 2 करोड़ की रंगदारी केस में बड़ी कार्रवाई, नंदू गैंग का मुख्य सदस्य 'कप्तान' गिरफ्तार

नई दिल्ली, 3 मई (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को दो करोड़ रुपए की रंगदारी के मामले में बड़ी कामयाबी हासिल की है। क्राइम ब्रांच ने इस मामले में कुख्यात अपराधी कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग के एक मुख्य सदस्य और वांछित अपराधी कप्तान को गिरफ्तार किया है।
दिल्ली : 2 करोड़ की रंगदारी केस में बड़ी कार्रवाई, नंदू गैंग का मुख्य सदस्य 'कप्तान' गिरफ्तार

नई दिल्ली, 3 मई (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को दो करोड़ रुपए की रंगदारी के मामले में बड़ी कामयाबी हासिल की है। क्राइम ब्रांच ने इस मामले में कुख्यात अपराधी कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग के एक मुख्य सदस्य और वांछित अपराधी कप्तान को गिरफ्तार किया है।

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि कप्तान एक आदतन अपराधी है। वह दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी, हथियारों के बल पर लूट और आर्म्स एक्ट समेत कई जघन्य आपराधिक मामलों में शामिल है। अपराध करने के बाद वह बार-बार अपने ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बच रहा था।

यह वर्तमान मामला एक हाई-प्रोफाइल रंगदारी से जुड़ा है, जिसमें गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू ने एक व्यक्ति से 2 करोड़ की मांगी थी। पीड़ित की ओर से शिकायत के बाद पुलिस ने 29 अगस्त 2025 को मामला दर्ज किया। जब पीड़ित ने उनकी मांग के आगे झुकने से इनकार कर दिया, तो गैंग के सदस्यों ने पीड़ित के घर की रेकी की और उसे डराने-धमकाने व पैसे ऐंठने के लिए वीडियो फुटेज तैयार किए।

अधिकारियों ने बताया कि शिकायतकर्ता को एक अनजान नंबर से व्हाट्सअप पर एक वीडियो और धमकी भरा मैसेज मिला था, जिसमें उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई थी और रंगदारी के तौर पर 2 करोड़ रुपए की मांग की गई थी। जांच के दौरान एक पीसीआर कॉल से सूचना मिली कि दो अनजान लोग एक मोटरसाइकिल पर शिकायतकर्ता के घर की रेकी कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपी जतिन को पकड़ा, जिसने सह-आरोपी देवा और गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू की संलिप्तता का खुलासा किया।

उसने बताया कि रेकी करने के बाद और वांछित कप्तान की ओर से अवैध हथियार सप्लाई किए जाने के बाद शिकायतकर्ता के घर पर गोलीबारी करने की योजना थी। आगे यह भी पता चला कि आरोपी कार्तिक त्यागी उर्फ अंतिल समेत अन्य आरोपी भी इस साजिश को अंजाम देने और गोलीबारी की घटना में शामिल थे। आरोपी कार्तिक त्यागी उर्फ अंतिल को गिरफ्तार कर लिया गया और उसकी निशानदेही पर एक अवैध हथियार बरामद किया गया। सह-आरोपी कप्तान उस समय की गई छापेमारी के दौरान पकड़ा नहीं जा सका था।

अपराधी कप्तान ने पीड़ित के घर पर गोलीबारी करने की साजिश में हथियार सप्लायर और मददगार के तौर पर अहम भूमिका निभाई। एक मई को दिल्ली पुलिस की टीम को अपराधी के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। सूचना मिली कि वह दिल्ली के दीनपुर क्षेत्र में आएगा।

अपराधी को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम बनाई गई। इस टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर सतीश मलिक ने किया, जिसमें चार अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। टीम के सदस्यों ने तकनीकी निगरानी की और आरोपी की लोकेशन का पता लगाया। इसके बाद, टीम ने दीनपुर में जाल बिछाया और आरोपी को पकड़ लिया। फिलहाल, मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

--आईएएनएस

डीसीएच/

Share this story

Tags