Samachar Nama
×

दीप्ति, सदरलैंड और सोभाना 'आईसीसी विमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड के लिए नामित

दीप्ति, सदरलैंड और सोभाना 'आईसीसी विमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड के लिए नामित
दीप्ति, सदरलैंड और सोभाना 'आईसीसी विमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड के लिए नामित

दुबई, 5 नवंबर (आईएएनएस)। भारत की ऑफ-स्पिन ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा के साथ ऑस्ट्रेलिया की सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर एनाबेल सदरलैंड और बांग्लादेशी बल्लेबाज सोभना मोस्तरी को अक्टूबर 2026 के लिए 'आईसीसी वीमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड के लिए नामित किया गया है।

भारत ने हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया था। इस दौरान दीप्ति ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया। दीप्ति ने टी20 सीरीज के पहले मैच में 49 रन की पारी खेली थी। इस सीरीज में कुल 2 विकेट भी हासिल किए। इसके बाद उन्होंने वनडे सीरीज में कुल 5 विकेट चटकाए और बल्लेबाजी का इकलौता मौका मिलने पर दूसरे वनडे में 106 रन की नाबाद पारी खेली।

दूसरी तरफ, बांग्लादेश की बल्लेबाज सोभना ने ब्रिस्बेन में इतिहास रच दिया। सोभना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 134 गेंदों पर 118 रन बनाए, जो वनडे फॉर्मेट में किसी बांग्लादेशी महिला खिलाड़ी का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है। अपनी इस पारी में उन्होंने 18 बाउंड्री लगाईं। भले ही बांग्लादेश ने सीरीज 0-3 से गंवा दी, लेकिन सोभना ने सीरीज में 43 की औसत के साथ कुल 129 रन बनाकर सभी को प्रभावित किया।

इस बीच, एनाबेल ने उसी सीरीज में बांग्लादेश के विरुद्ध ऑस्ट्रेलिया के लिए अहम भूमिका निभाई। ब्रिस्बेन में खेले गए सीरीज के पहले मैच में, उन्होंने 30 रन देकर 4 विकेट लिए और फिर नाबाद 25 रन बनाए, जिससे ऑस्ट्रेलिया ने सात विकेट से शानदार जीत दर्ज की।

25 वर्षीय खिलाड़ी ने सीरीज के अंतिम मैच में 74 रन की नाबाद पारी खेली और 25 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। उन्होंने 132 के स्ट्राइक रेट से 99 रन और 4.12 की इकॉनमी से 6 विकेट लेकर सीरीज का समापन किया। इसके बाद एनाबेल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के तीन मुकाबलों में कुल 19 रन बनाने के साथ 1 विकेट चटकाया।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share this story