Samachar Nama
×

दौंड : टोल प्लाजा पर जानलेवा हमला, 4 आरोपी गिरफ्तार

दौंड, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के पुणे जिले के दौंड के यवत पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित एक टोल प्लाजा पर मंगलवार को जानलेवा हमला हुआ। पुलिस ने इस घटना के संबंध में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले को लेकर यवत पुलिस स्टेशन, पुणे ग्रामीण अंतर्गत बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

इस मामले में शिकायतकर्ता राहुल पांडुरंग खोमणे (उम्र 30 वर्ष, निवासी पाटस, तहसील दौंड, जिला पुणे) की शिकायत पर कुल 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों में रमेश शेगर, प्रसाद मेरगल, शुभम मारणे, अभिषेक चौगुले, शाहरुख शेख और जीवन गायकवाड के नाम शामिल हैं।

घटना मंगलवार को शाम करीब 05:15 बजे पाटस टोल प्लाजा पर हुई। शिकायतकर्ता वहां टोल प्लाजा पर टीसी के रूप में कार्यरत था। उसी दौरान आरोपी एक मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार में आया और टोल बूथ में तोड़फोड़ करने लगा। इसी के साथ उसने पीड़ित के साथ भी मारपीट की।

पीड़ित ने बताया कि मारपीट के दौरान आरोपी प्रसाद मेरगल ने शिकायतकर्ता के सिर पर लोहे के हथियार से वार करने का प्रयास किया। हालांकि, उन्होंने किसी तरह वार को हाथ से रोक लिया, जिससे उनके दाहिने हाथ के अंगूठे में चोट आई और वे घायल हो गए। उनके हाथ में गंभीर चोटें आईं।

घटना में शिकायतकर्ता बुरी तरह घायल हो गए और अस्पताल में उनका उपचार जारी है। स्थानीय पुलिस स्टेशन में मामला को दर्ज कर लिया गया है।

वहीं, घटना की जांच पुलिस उपनिरीक्षक द्वारा की जा रही है। पुलिस की तत्परता से अब तक 6 में से 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें न्यायालय द्वारा 3 दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड (पीसीआर) दी गई है। आगे मामले की जांच जारी है।

--आईएएनएस

डीके/एबीएम

Share this story

Tags