दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ने वांग यी से मुलाकात की
बीजिंग, 20 अगस्त (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने गुरुवार को सोल में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी के पोलित ब्यूरो के सदस्य और विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की।
ली जे म्युंग ने खुशी जताई कि चीन और दक्षिण कोरिया संबंध का तेजी से सुधार और विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि द्विपक्षीय आर्थिक व व्यापारिक सहयोग में वृद्धि का मजबूत रुझान है। चीन के प्रति दक्षिण कोरियाई जनता की समझ निरंतर सुधर रही है और चीन के साथ सर्वांगीण सहयोग प्रगाढ़ बनाने की बड़ी उम्मीद है।
ली ने बताया कि वर्तमान अंतरराष्ट्रीय परिस्थिति में दोनों देशों का रणनीतिक सहयोग मजबूत बनाना दोनों देशों के मूल हितों के अनुकूल है और क्षेत्रीय शांति व स्थिरता के लिए भी महत्वपूर्ण है। वे इस नवंबर में शनचेन में होने वाले एपेक अनौपचारिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
वांग यी ने कहा कि राष्ट्रपति ली ने पदग्रहण करने के बाद सही विकल्प चुनकर चीन-दक्षिण कोरिया संबंधों को पटरी पर लौटाया। इस साल से चीन-दक्षिण कोरिया संबंध की पूर्ण बहाली और सकारात्मक प्रगति से साबित हुआ है कि चीन के प्रति विवेकतापूर्ण, व्यावहारिक तथा सकारात्मक नीति अपनाना पूरी तरह दक्षिण कोरिया के हितों और युग के विकास की धारा से मेल खाता है। चीन विभिन्न देशों खासकर पड़ोसी देशों के साथ विकास का मौका शेयर करने को तैयार है।
वांग यी ने उम्मीद व्यक्त की कि दक्षिण कोरिया चीन के प्रति मैत्रीपूर्ण नीति पर कायम रहकर अगले साल दोनों देशों के राजनयिक संबंध की 35वीं वर्षगांठ का मौका पकड़कर चीन-दक्षिण कोरिया रणनीतिक सहयोग साझेदारी में अधिक बड़ी प्रगति प्राप्त करने की कोशिश करेगा।
यात्रा के दौरान वांग यी ने अपने समकक्ष चो ह्यून के साथ वार्ता की और दक्षिण कोरियाई नेशनल सुरक्षा कार्यालय के प्रमुख वी सियोंग-लोक के साथ रणनीतिक वार्तालाप किया।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/

