Samachar Nama
×

दक्षिण अफ्रीका में इबोला वायरस की पुष्टि, भारत आने वाले यात्रियों की अहमदाबाद एयरपोर्ट में की जा रही जांच

गांधीनगर, 25 मई (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका में इबोला वायरस की पुष्टि होने के बाद वहां से भारत आने वाले सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा रही है ताकि इस बात की पुष्टि की जा सके कि कोई इबोला वायरस से संक्रमित तो नहीं? ऐसा इसलिए किया जा रहा है, ताकि भारत में इसके प्रसार को रोका जा सके। केंद्र सरकार की ओर से बाकायदा पूरी एसओपी भी जारी की गई है, जिसमें यह सब कुछ विस्तार से बताया गया है कि कैसे इस वायरस की पहचान करनी है और अगर कोई व्यक्ति इस वायरस से संक्रमित पाया जाता है, तो क्या कदम उठाए जाने हैं?

राज्य सरकार की ओर से जारी एसओपी के मुताबिक, अहमदाबाद सिविल हॉस्पिटल में 32 बेड, सूरत सिविल हॉस्पिटल में 10 बेड और अहमदाबाद के एसवीपी हॉस्पिटल में संदिग्ध मरीजों के लिए 60 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है। साउथ अफ्रीका के कांगो, युगांडा और साउथ सूडान से आने वाले यात्रियों की अहमदाबाद एयरपोर्ट पर शाम 6 से सुबह 10 बजे तक सघन स्क्रीनिंग हो रही है।

सरकार की ओर से आम लोगों से भी अपील की गई है कि वो इस संबंध में फैलाई जा रही किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। अगर उनके पास इस संबंध में किसी भी प्रकार की आधिकारिक जानकारी आती है, तो वो फौरन इसे संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने की कोशिश करें, ताकि वो आगे की पूरी रूपरेखा निर्धारित कर सके। सरकार की ओर से यह भी कहा गया है कि अगर किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति पैदा होती है, तो तत्काल कदम उठाए जाएंगे।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल पनशेरिया के मुताबिक, दक्षिण अफ्रीका के कई छोटे छोटे देशों में इबोला वायरस की पुष्टि हुई है। इसी को देखते केंद्र सरकार की ओर से सभी राज्यों की सरकारों को एसओपी भी जारी की गई है, जिसमें पूरे दिशानिर्देश दर्ज हैं।

स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक, इस दिशानिर्देश में बताया गया है कि अगर कोई व्यक्ति इस तरह के वायरस से संक्रमित पाया जाता है, तो उसका उपचार कैसे किया जाना है। आज सरकार की तरफ से दक्षिण अफ्रीका से आने वाले सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा रही है। हमारे 10 डॉक्टरों की टीम एयरपोर्ट पर है, जो सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग कर रही है। राहत की बात यह है कि अभी तक भारत में किसी भी प्रकार के इबोला के वायरस की पुष्टि नहीं हुई है।

उन्होंने बताया कि हमारी सरकार केंद्र सरकार के एसओपी के तहत काम कर रही है। हम लोग पूरी सावधानी बरत रहे हैं। किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है। कहीं पर पर भी इबोला वायरस की पुष्टि नहीं हुई है।

--आईएएनएस

एसएचकेवीसी

Share this story

Tags