Samachar Nama
×

दक्षिण अफ्रीका को लगा तगड़ा झटका, ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज से लुंगी एनगिडी बाहर, नकोबानी मोकोएना को मौका

दक्षिण अफ्रीका को लगा तगड़ा झटका, ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज से लुंगी एनगिडी बाहर, नकोबानी मोकोएना को मौका
दक्षिण अफ्रीका को लगा तगड़ा झटका, ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज से लुंगी एनगिडी बाहर, नकोबानी मोकोएना को मौका

नई दिल्ली, 18 सितंबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली घरेलू वनडे सीरीज से पहले दक्षिण अफ्रीका को करार झटका लगा है। इंजरी की वजह से दाएं हाथ के तेज गेंदबाज वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह नकोबानी मोकोएना को मौका दिया गया है। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने इसकी पुष्टि शुक्रवार को की।

एनगिडी को डॉल्फिन्स के खिलाफ टाइटन्स के प्रथम श्रेणी मैच के दौरान दाहिने पैर में हैमस्ट्रिंग की चोट लगी थी। बुधवार को हुए स्कैन से यह पुष्टि हुई कि उन्हें रिहैब के लिए कुछ समय की जरूरत होगी और वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 24 सितंबर से शुरू हो रही वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हो पाएंगे। वनडे सीरीज के बाद दक्षिण अफ्रीका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज भी खेलेगी। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं है कि एनगिडी टेस्ट सीरीज के लिए उपलब्ध हो पाएंगे या नहीं।

क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने सोशल मीडिया पर लिखा, "लुंगी एनगिडी दाहिने हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। आगे की टेस्ट सीरीज के लिए उनकी उपलब्धता का अंदाजा सीरीज शुरू होने के समय लगेगा।"

एनगिडी की जगह 20 साल के तेज गेंदबाज नकोबानी मोकोएना को टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने नामीबिया के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान अपना डेब्यू किया था।

एनगिडी की इंजरी दक्षिण अफ्रीका के लिए वनडे सीरीज से पहले तीसरा झटका है। इससे पहले, ओटनील बार्टमैन भी टाइटन्स के खिलाफ डॉल्फिन के लिए उसी गेम में खेलते हुए बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट लगने के बाद वनडे सीरीज से बाहर हो गए थे। उनकी जगह डुआन जेनसेन को लिया गया था। कगिसो रबाडा भी हैमस्ट्रिंग की इंजरी की वजह से वनडे सीरीज से बाहर हैं।

रबाडा, एनगिडी और बार्टमैन की गैरमौजूदगी में, मार्को जानसेन दक्षिण अफ्रीका की तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करेंगे।

--आईएएनएस

पीएके

Share this story