Samachar Nama
×

सीएसके की टूर्नामेंट से 'शर्मनाक' विदाई, जीटी के खिलाफ मिली आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी हार

अहमदाबाद, 22 मई (आईएएनएस)। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए आईपीएल 2026 का अंत भी उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। गुरुवार को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में सीएसके को गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ 89 रनों से हार का सामना करना पड़ा, जो इस लीग में टीम की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार रही।

इससे पहले, सीएसके को साल 2013 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 60 रनों से हार का सामना करना पड़ा था, जो इस लीग में टीम की अब तक की सबसे बड़ी हार थी। गुजरात टाइटंस से मिले 230 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके की पूरी टीम 140 रन बनाकर ढेर हो गई। संजू सैमसन अपना खाता तक खोलने में नाकाम रहे।

वहीं, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का बल्ला इस मुकाबले में भी खामोश रहा और वह 7 गेंदों में सिर्फ 16 रन बनाकर आउट हुए। उर्विल पटेल भी जीरो पर आउट हुए, तो मैथ्यू शॉर्ट 14 गेंदों में 24 रन बनाने के बाद कगिसो रबाडा का शिकार बने। कार्तिक शर्मा ने 15 गेंदों में 19 रनों का योगदान दिया। वहीं, डेवाल्ड ब्रेविस 8 रन ही बना पाए। शिवम दुबे ने अंत के ओवरों में 17 गेंदों में 47 रनों की आतिशी पारी खेली, लेकिन उन्हें बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका। दुबे ने अपनी इस पारी में 4 चौके और चार छक्के लगाए।

बल्लेबाजों के साथ-साथ सीएसके के गेंदबाजों का प्रदर्शन भी इस मुकाबले में निराशाजनक रहा। स्पेंसर जॉनसन ने अपने 4 ओवर में सिर्फ एक विकेट लेकर 47 रन दिए। वहीं, अंशुल कंबोज एक बार फिर महंगे साबित हुए और 4 ओवर में 56 रन देकर एक विकेट ही निकाल सके। नूर अहमद को गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजों ने खासतौर पर निशाने पर लिया, और उन्होंने 3 ओवर के स्पेल में 41 रन खर्च किए।

सीएसके इस सीजन खिलाड़ियों की इंजरी से खासा परेशान रही। एमएस धोनी चोट के कारण पूरे सीजन एक भी मैच नहीं खेल सके। वहीं, इंजरी की वजह से जेमी ओवरटन को भी अहम समय पर टूर्नामेंट छोड़कर जाना पड़ा। खलील अहमद भी चोट के कारण आईपीएल 2026 में सिर्फ 5 मैच ही खेल सके।

--आईएएनएस

एसएम/पीएम

Share this story

Tags