सीएसआईआर-टीकेडीएल भर्ती 2026: सीनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट सहित 50 पदों पर आवेदन जारी, जानें डिटेल्स
नई दिल्ली, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद - पारंपरिक ज्ञान डिजिटल लाइब्रेरी (सीएसआईआर-टीकेडीएल) इकाई ने सीनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट और प्रोजेक्ट एसोसिएट के विभिन्न 50 पदों पर पात्र रिक्तियों की घोषणा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके की है।
सीएसआईआर-टीकेडीएल यूनिट की ओर से जारी 50 रिक्तियों में सीनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट (इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) के 1, प्रोजेक्ट एसोसिएट - I (इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) के 1, प्रोजेक्ट एसोसिएट - I (इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी-डेटा साइंस) के 2, प्रोजेक्ट एसोसिएट - I (इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) के 3, सीनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट (आयुर्वेद) के 2, प्रोजेक्ट एसोसिएट - I (आयुर्वेद) के 5, प्रोजेक्ट एसोसिएट - I (यूनानी) के 7, सीनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट (सोवा रिग्पा) के 1, प्रोजेक्ट एसोसिएट - I (सोवा रिग्पा) के 5, सीनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट (सिद्ध) के 3, प्रोजेक्ट एसोसिएट - I (सिद्ध) के 8, सीनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट (पेटेंट) के 2, प्रोजेक्ट एसोसिएट - I (पेटेंट) के 7, सीनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट (संस्कृत) के 1 और प्रोजेक्ट एसोसिएट - I (योग) के 2 पद शामिल हैं।
इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया जारी है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 12 अक्टूबर तक तय की गई है। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार सीएसआईआर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि की शाम 5 बजे तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या उसके समकक्ष संस्थान से पद और विषय के अनुसार बीई/बीटेक/एमसीए (आईटी/डेटा साइंस), बीएएमएस, बीयूएमएस, बीएसएमएस, सोवा रिग्पा डिग्री, संस्कृत या योग/केमिकल/बायोलॉजिकल साइंसेज/बायोइन्फॉर्मेटिक्स/केमिनफॉर्मेटिक्स में मास्टर्स डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में पद के अनुसार निर्धारित तय वर्षों का अनुभव और अन्य निर्धारित पात्रता व कौशल का होना भी जरूरी है।
आवेदकों की अधिकतम आयु पद के अनुसार 35 से 40 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना 12 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की स्क्रीनिंग, लिखित परीक्षा के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद के अनुसार 25,000 से 42,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसके अलावा, कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।
लिखित परीक्षा पद के अनुसार 14 अक्टूबर से 30 अक्टूबर के बीच निर्धारित पते पर आयोजित किए जाएंगे, जिसके लिए उम्मीदवारों का केंद्र पर रिपोर्ट करने का समय क्षेत्र के अनुसार सुबह 9 से 10 बजे के बीच तय किया गया है।
कैंडिडेट्स को भर्ती, योग्यता, चयन प्रक्रिया, आदि से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए सीएसआईआर की आधिकारिक वेबसाइट पर संबंधित पदों के लिए जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।
--आईएएनएस
डीके/डीकेपी

