Samachar Nama
×

सीएससी भर्ती 2026: आधार ऑपरेटर/सुपरवाइजर के पदों पर आवेदन जारी, अंतिम तिथि 27 सितंबर

सीएससी भर्ती 2026: आधार ऑपरेटर/सुपरवाइजर के पदों पर आवेदन जारी, अंतिम तिथि 27 सितंबर
सीएससी भर्ती 2026: आधार ऑपरेटर/सुपरवाइजर के पदों पर आवेदन जारी, अंतिम तिथि 27 सितंबर

नई दिल्ली, 7 सितंबर (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए एक खास मौका सामने आया है। सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड ने विभिन्न राज्यों में जिलावार एक वर्ष की अवधि के लिए पूरी तरह से अनुबंध के आधार पर आधार सेवा केंद्र (एएसके) में आधार ऑपरेटर/सुपरवाइजर के कुल 19 पदों पर नियुक्ति के लिए पात्र उम्मीदवारों से आवेदन अलग-अलग आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आमंत्रित किए हैं।

सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड ने जिन राज्यों में जिलावार आधार ऑपरेटर/सुपरवाइजर के 19 पदों पर भर्ती निकाली है, उनमें बिहार में 9, झारखंड में 3 और जम्मू-कश्मीर में 7 पद शामिल हैं। बिहार के जिन जिलों में भर्ती निकली है, उनमें बक्सर में 1, गया में 2, किशनगंज में 1, सुपौल में 2, वैशाली में 1, सहरसा में 1 और पश्चिम चम्पारण में 1 पद शामिल हैं। झारखंड में जारी रिक्तियों में खूंटी में 1, कोडरमा में 1 और गिरिडीह में 1 पद पर भर्ती निकली हैं। वहीं, जम्मू-कश्मीर में बारामूला में 2, श्रीनगर में 1, अनंतनाग में 2, जम्मू में 1 और रामबन में 1 पद पर भर्ती की घोषणा की गई है।

इन सभी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और आवेदन की अंतिम तिथि 27 सितंबर तक तय की गई है। ऐसे में इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 12वीं (इंटरमीडिएट/सीनियर सेकेंडरी) या मैट्रिकुलेशन के साथ 2 वर्ष का आईटीआई या मैट्रिकुलेशन के साथ 3 वर्ष का पॉलिटेक्निक डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा, कैंडिडेट्स के पास यूआईडीएआई द्वारा अधिकृत टेस्टिंग और सर्टिफाइंग एजेंसी से जारी आधार ऑपरेटर/सुपरवाइज़र सर्टिफिकेट और कंप्यूटर की बेसिक जानकारी होनी चाहिए।

आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तय की गई है। वहीं, आधार ऑपरेटर/सुपरवाइजर पद पर चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी अर्ध-कुशल कर्मचारियों के लिए संबंधित राज्य द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन के तहत होगी।

--आईएएनएस

डीके/पीएम

Share this story