प्रेमिका से मिलने घर पहुंचा युवक, सुबह खोला दरवाजा तो उड़ होश
जयपुर। जैसा की आप जानते हैं कि आए दिन अनेक आपराधिक मामले सामने आते रहते हैं। अभी हाल ही में छत्तीसगढ़ राज्य के महासमुंद जिले में एक ऐसा ही दिल दहला देने वाला आपराधिक मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनसार यहां पर एक प्रेमी जोड़े ने लड़की के घर में अपनी जान दे दी।
वहीं मिली जानकारी के अनुसार जब इस प्रेमी जोड़ों को अपने प्यार को मुकम्मल करने का कोई रास्ता नहीं मिलता तो उन्होंने ये खौफनाक कदम उठा लिया। वहीं इस मामले को लेकर जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के समय लडक़ी के मां-बाप ग्राम गोपालपुर गए हुए थे। तथा घर पर लड़की के साथ उसकी दादी थी। इस दौरान पहले तो लड़की ने खाना बनाया तथा अपनी दादी को खाना खिलाकर अपने कमरे में चली गई।
मिली जानकारी के अनुसार इसके बाद जब सुबह मृतका की दादी ने अपनी पोती को आवाज लगाई। तो कोई जवाब नहीं मिलने पर उसने कमरे में अंदर जाकर देखा। कमरे के अंदर का नजारा देखकर दादी के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने देखा कि उसकी पोती और एक लड़के फांसी के फंदे पर लटक रहे थे। ये नजारा देखकर दादी सन्न रह गई। जिसके बाद मृतका की दादी ने घटना की जानकारी गांव वालों को दी।
वहीं इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारी ने बताया कि घर में लगे म्यांर में दुपट्टे का फंदा बनाकर दोनों प्रेमी युगल झूल फांसी से गए थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान युवक कन्हैया बरिहा (20) के रुप में हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।