Samachar Nama
×

खौफनाक! तंत्र-मंत्र के चक्कर में दे दी दो मासूम भतीजों की बलि,घर में दफनाई लाश, पति-पत्नी गिरफ्तार

गोवा में एक मासूम की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या के बाद लड़की को जमीन में दफना दिया गया। बताया जा रहा है कि दंपत्ति ने किसी तांत्रिक की सलाह पर ऐसा किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक दंपति को अपने पड़ोस की पांच वर्षीय बच्ची की....
sdafds

गोवा में एक मासूम की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या के बाद लड़की को जमीन में दफना दिया गया। बताया जा रहा है कि दंपत्ति ने किसी तांत्रिक की सलाह पर ऐसा किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक दंपति को अपने पड़ोस की पांच वर्षीय बच्ची की हत्या कर शव को अपने घर के पीछे दफनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को घटना की जानकारी दी। फिलहाल पुलिस ने दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

तांत्रिक ने दी थी बलि देने की सलाह

अधिकारी के अनुसार, आरोपी बाबासाहेब अलार (52) और उसकी पत्नी पूजा (45) से पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की। इसके बाद उसने पुलिस को बताया कि एक तांत्रिक ने उसे अपनी परेशानियां खत्म करने के लिए एक बच्चे की बलि देने की सलाह दी थी। पुलिस उपाधीक्षक (पोंडा) शिवराम वैगांकर ने संवाददाताओं को बताया कि लड़की के माता-पिता ने बुधवार से उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने पर पता चला कि लड़की आरोपी के घर में घुसी थी, लेकिन वापस बाहर नहीं आई।

पूछताछ में खुलासा

इसके बाद जब पुलिस आरोपियों के घर पहुंची तो उनके होश उड़ गए। पुलिस ने पहले पूछताछ के लिए बुलाया। वहीं, पूछताछ के दौरान पति-पत्नी दोनों ने तांत्रिक के बारे में जानकारी दी। दोनों के कोई संतान नहीं थी। इस कारण, दम्पति ने एक काला जादू करने वाले से परामर्श किया। उसने तांत्रिक के कहने पर ही लड़की की हत्या की थी, जिसका आरोप उसने पुलिस के सामने कबूल किया है। अधिकारी के अनुसार, दम्पति का मानना ​​था कि बच्चे की बलि देने से उनकी समस्याएं हल हो जाएंगी। उसने पुलिस को यह भी बताया कि उसने शव को अपने घर के परिसर में ही दफना दिया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों के खिलाफ हत्या और सबूत नष्ट करने का मामला दर्ज किया गया है।

Share this story

Tags