Samachar Nama
×

45 मिनट तक चली CPR, फिर भी नहीं बच सके नाना पाटेकर; वीडियो में जाने 4 दिन पहले बोले थे- ‘कल यहां रहूंगा या नहीं पता नहीं’

45 मिनट तक चली CPR, फिर भी नहीं बच सके नाना पाटेकर; वीडियो में जाने 4 दिन पहले बोले थे- ‘कल यहां रहूंगा या नहीं पता नहीं’

हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह 75 साल की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता को गोवा के डोना पाउला स्थित उनके घर पर गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया था। इसके बाद उन्हें तत्काल मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक उन्हें बचाने की कोशिश की। लगातार CPR दिए जाने के बावजूद नाना पाटेकर को बचाया नहीं जा सका। मणिपाल अस्पताल के डॉक्टर शेखर सालकर के मुताबिक, उन्हें सुबह करीब 5:20 बजे मृत घोषित किया गया।

घर पर परिवार का कोई सदस्य नहीं था

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस वक्त नाना पाटेकर की तबीयत बिगड़ी, उस समय उनके घर पर परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। उनके दोस्त और केयरटेकर वहां थे। डॉक्टरों के मुताबिक, नाना को अस्पताल लाए जाने से पहले ही उनकी हालत बेहद गंभीर थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने लंबे समय तक उन्हें रिवाइव करने की कोशिश की, लेकिन उनके शरीर ने प्रतिक्रिया नहीं दी। नाना पाटेकर की मौत के मामले में मेडिको-लीगल केस दर्ज किया गया है। उनके पार्थिव शरीर को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद मौत से जुड़े मेडिकल कारणों की आधिकारिक जानकारी और स्पष्ट हो सकेगी।

चार दिन पहले सामने आया था आखिरी वीडियो

नाना पाटेकर के निधन के बाद उनका आखिरी सार्वजनिक कार्यक्रम का वीडियो भी सामने आया है। यह वीडियो उनके निधन से करीब चार दिन पहले गोवा में हुए एक कार्यक्रम का बताया जा रहा है। वीडियो में नाना बेहद सहज और खुश नजर आ रहे हैं। वह ड्रम बजाते, डांस करते और लोगों के साथ मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। इसी कार्यक्रम के दौरान नाना पाटेकर ने जिंदगी और मौत को लेकर ऐसी बात कही थी, जो अब उनके निधन के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा में है। उन्होंने कहा था, “हम सभी को एक दिन जाना है। पता नहीं मैं कल यहां रहूंगा या नहीं।” उनकी यह बात अब उनके प्रशंसकों और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को भावुक कर रही है।

करीब पांच दशक का रहा फिल्मी सफर

नाना पाटेकर ने करीब पांच दशक तक भारतीय सिनेमा में काम किया। उन्होंने थिएटर से अभिनय की शुरुआत की और बाद में हिंदी तथा मराठी फिल्मों में अपनी अलग पहचान बनाई। ‘गमन’, ‘अंकुश’, ‘परिंदा’, ‘क्रांतिवीर’, ‘तिरंगा’, ‘अब तक छप्पन’, ‘अपहरण’ और ‘वेलकम’ जैसी फिल्मों में उनके किरदार आज भी याद किए जाते हैं।

गंभीर और दमदार भूमिकाओं के साथ नाना ने कॉमेडी में भी अपनी खास पहचान बनाई। ‘वेलकम’ में उदय शेट्टी का किरदार उनकी लोकप्रिय भूमिकाओं में शामिल रहा। उन्हें तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और पद्मश्री समेत कई सम्मान मिले थे।

पुणे के फार्महाउस में होगा अंतिम संस्कार

नाना पाटेकर के निधन की खबर से बॉलीवुड और मराठी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उनके अंतिम संस्कार को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक, उनका अंतिम संस्कार पुणे स्थित फार्महाउस में किया जाएगा। एक बेहतरीन अभिनेता, निर्देशक और रंगमंच कलाकार के रूप में नाना पाटेकर की करीब पांच दशक की विरासत अब उनके यादगार किरदारों और फिल्मों के जरिए दर्शकों के बीच बनी रहेगी।

Share this story

Tags