Samachar Nama
×

रुबीना दिलैक और हिना खान पर भड़के असीम रियाज, बोले-कठपुतली बनकर रोल निभाते रहो

रुबीना दिलैक और हिना खान पर भड़के असीम रियाज, बोले-कठपुतली बनकर रोल निभाते रहो
रुबीना दिलैक और हिना खान पर भड़के असीम रियाज, बोले-कठपुतली बनकर रोल निभाते रहो

मुंबई, 3 सितंबर (आईएएनएस)। टेलीविजन अभिनेत्री रुबीना दिलैक और हिना खान ने हालिया पॉडकास्ट में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर असीम रियाज को 'न्यूसेंस वैल्यू' कहा था। अब असीम रियाज ने दोनों अभिनेत्रियों का पलटवार करते हुए एक पोस्ट शेयर किया।

असीम रियाज ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक नोट शेयर कर इन टीवी सितारों पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, "मैंने पॉडकास्ट की एक क्लिप देखी, जिसमें टीवी इंडस्ट्री के आंटी-अंकल बात कर रहे थे कि मैं हर रियलिटी शो में टीआरपी लाता हूं। तो हां, लाता हूं। अपने करियर के लिए गुड लक और इंडस्ट्री में कठपुतली बनकर अपने रोल निभाते रहो।"

दरअसल, इस पॉडकास्ट में टेलीविजन अभिनेत्रियों रुबीना दिलैक और हिना खान दोनों के पति भी शामिल थे।

रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला 'द4पीओवी' नाम से एक पॉडकास्ट चलाते हैं, जिसमें वह हिना खान और उनके पति रॉकी के साथ पब्लिसिटी, कॉन्ट्रोवर्सी और रियलिटी शोज को पॉपुलर बनाने में कंटेस्टेंट की भूमिका पर बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने असीम रियाज के उस दावे पर भी चर्ची की, जिसमें उन्होंने रियलिटी शोज की सफलता और टीआरपी में अपने योगदान की बात कही थी।

हिना खान ने एक इंटरव्यू का जिक्र भी किया था, जिसमें असीम रियाज ने बिग-बॉस, खतरों के खिलाड़ी और बैटलग्राउंड जैसे शोज पर अपने असर के बारे में बात की थी। इस चर्चा के दौरान हिना खान ने कहा कि असीम ऐसा दिखा रहे थे कि उनकी वजह से ही इन शोज को पॉपुलैरिटी मिली।

रूबीना दिलैक असीम रियाज के साथ 'बैटलग्राउंड' और 'खतरों के खिलाड़ी' जैसे शो कर चुकी हैं। अभिनेत्री रुबीना दिलैक ने आरोप लगाया कि रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड' की शूटिंग के दौरान असीम रियाज क्रू और क्रिएटिव टीम के सदस्यों से बेहद अभद्र भाषा में बात करते थे और उन्हें गालियां देते थे। अभिनेत्री ने यह भी कहा कि असीम रियाज को इस बात का घमंड है कि शो उन्हीं की वजह से हिट होते हैं और टीआरपी भी लाते हैं।

उन्होंने असीम रियाज को शो के लिए एक 'परेशानी का सबब' करार दिया और उनके करियर को लेकर यह भी सवाल उठाया कि इतना अहंकार दिखाने वाले आज आखिरकार कहां है।

--आईएएनएस

एनएस/वीसी

Share this story