Samachar Nama
×

'सिराज मुसलमान, इसी कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम में शामिल नहीं किए गए', कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का दावा

'सिराज मुसलमान, इसी कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम में शामिल नहीं किए गए', कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का दावा
'सिराज मुसलमान, इसी कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम में शामिल नहीं किए गए', कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का दावा

नई दिल्ली, 20 नवंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच से मोहम्मद सिराज को बाहर रखे जाने पर दावा किया है कि वह मुसलमान हैं, इसलिए टीम में शामिल नहीं किए गए।

नई दिल्ली में आईएएनएस से बातचीत में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि क्रिकेटर का नाम मोहम्मद सिराज है, क्या यही कारण काफी नहीं है? अगर वह अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और फिर भी उनका चयन नहीं हो रहा है, तो इसके पीछे और क्या कारण हो सकता है? बस यही एक कारण हो सकता है। इसके अलावा, कोई और वजह नहीं हो सकती।

इसी बीच, समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता आजम खान के जेल से बाहर आने के बाद, उनके द्वारा एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की दाढ़ी को लेकर दिए गए बयान से सियासी बयानबाजी तेज हो गई है।

ओवैसी के समर्थन में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद आए हैं और उन्होंने कहा कि आजम खान का बयान उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं आजम खान की दाढ़ी वाले बयान को उचित नहीं मानता। दाढ़ी सम्मान की बात होती है, आप इसे रखें या न रखें, या मैं इसे रखूं या न रखूं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन हमें किसी की दाढ़ी को लेकर कोई टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। यह बिल्कुल ठीक नहीं है।

केरल के सीएम वीडी सतीशन द्वारा एसआईआर को लेकर दिए गए बयान पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि हम कब एसआईआर की आलोचना कर रहे हैं? हम तो बस इतना कह रहे हैं कि एसआईआर करवाइए, लेकिन इसके नाम पर कोई खेल मत खेलिए। आप पश्चिम बंगाल में एसआईआर करवाते हैं क्योंकि वहां आपको बांग्लादेशी दिखते हैं, लेकिन असम में आप ऐसा नहीं करवाते, जबकि वहां की सीमा पड़ोसी बांग्लादेश से सबसे ज्यादा सटी हुई है। आप असम में एसआईआर क्यों नहीं करवाएंगे? इसका मतलब है कि आप भेदभावपूर्ण रवैया अपना रहे हैं।

एससीओ समिट में पाकिस्तान के मंत्री के शामिल होने पर कांग्रेस सांसद ने केंद्र की एनडीए सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति को आने की अनुमति क्यों दी गई? हमारी सरकार ने देश को कहां खड़ा कर दिया है? पाकिस्तान धूर्त मुल्क है, लेकिन हमारी सरकार कमजोर है, जिसका खामियाजा देश भुगत रहा है।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी को लेकर दिए गए बयान पर कांग्रेस सांसद ने तंज कसते हुए कहा कि कभी दिल्ली की गलियों को छोड़कर अरुणाचल प्रदेश भी जाना चाहिए, जहां चीन रोज अंदर घुस रहा है।

--आईएएनएस

डीकेएम/एबीएम

Share this story