Samachar Nama
×

पवन खेड़ा मामले पर कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत बोले, चुनाव हारने के बाद सरमा जाएंगे जेल

नई दिल्ली, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। असम विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को लेकर सीएम हिमंता बिस्वा सरमा के बयान पर कांग्रेस पार्टी ने आपत्ति जताई है। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि चुनाव हारने की हताशा में सरमा मानसिक संतुलन खो बैठे हैं।
पवन खेड़ा मामले पर कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत बोले, चुनाव हारने के बाद सरमा जाएंगे जेल

नई दिल्ली, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। असम विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को लेकर सीएम हिमंता बिस्वा सरमा के बयान पर कांग्रेस पार्टी ने आपत्ति जताई है। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि चुनाव हारने की हताशा में सरमा मानसिक संतुलन खो बैठे हैं।

कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि हिमंता बिस्वा सरमा का दिमाग खराब हो गया है। उन्हें आगरा के किसी पागलखाने में भर्ती करा देना चाहिए। यहां योगी की सरकार है। उनका इलाज मुफ्त में होगा, एक भी रुपया नहीं लगेगा और हम उनका बिल भी बनवा देंगे। जिस दिन वह बोलेंगे, हम उन्हें टिकट भी भेज देंगे।

सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि सरमा हार के डर से, हताश, निराश और अवसादग्रस्त होकर घुटनों पर आ गए हैं। उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई है। उनका हजारों करोड़ का भ्रष्टाचार और दुबई में बने उनके दो महल अब बेनकाब हो रहे हैं। इसी वजह से वह अवसाद में हैं और घुटनों पर आ गए हैं तथा निराशा भरे लहजे में बात कर रहे हैं। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि वह समय भी आएगा जब हिमंता बिस्वा सरमा जेल जाएंगे।

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि पवन खेड़ा ने हिमंता बिस्वा सरमा की दुखती रग पर हाथ रख दिया है और सरमा गाली दे रहे हैं तो ये बौखलाहट का नतीजा है। जो दस्तावेज पेश किए गए हैं वो डॉक्युमेंटेड है और उनके बोलने से कट नहीं जाएंगे।

दूसरी ओर पवन खेड़ा के आवास पर असम पुलिस पहुंची। इसे कांग्रेस नेताओं ने बदले की राजनीति बताया।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने कहा कि असम चुनाव में हार के डर से भाजपा बौखला गई है। भाजपा की सबसे बड़ी कमजोरी यह है कि वह लोकतंत्र के बजाय पुलिस और सरकारी एजेंसियों के पीछे छिपकर वार करती है। आज असम पुलिस का जिस तरह दुरुपयोग कर कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा के आवास पर छापेमारी की गई है, वह कायराना हरकत है।

कांग्रेस को इन सब पैतरों से डराया नहीं जा सकता। असम पुलिस, सीबीआई और ईडी का डर दिखाने से कांग्रेस के दिलेर लोगों को कोई फर्क नहीं पड़ता। असम की जनता सब देख रही है। वे जान चुके हैं कि भाजपा सिर्फ नफरत फैलाना और डराना जानती है। जल्द ही असम की जनता इस तानाशाह सरकार को माकूल जवाब देगी।

--आईएएनएस

डीकेएम/वीसी

Share this story

Tags