Samachar Nama
×

कांग्रेस नेता ने दिग्विजय सिंह को लिखा पत्र, किसानों की समस्याओं से कराया अवगत

भोपाल, 27 मई (आईएएनएस)। नर्मदापुरम जिले के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पराज सिंह द्वारा राज्यसभा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को पत्र लिखकर जिले के किसानों की गंभीर समस्याओं से अवगत कराया गया है। पत्र में गेहूं खरीदी, खाद की उपलब्धता एवं मूंग खरीदी को लेकर किसानों की परेशानियों को प्रमुखता से उठाया गया है।

दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मांग की है कि किसानों के हित में तत्काल प्रभाव से आवश्यक कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य पर जारी गेहूं खरीदी में अचानक स्लॉट बुकिंग बंद कर दिए जाने से हजारों किसान अपना गेहूं बेचने से वंचित हो रहे हैं। सरकार को तत्काल स्लॉट बुकिंग पुनः प्रारंभ कर खरीदी की अवधि बढ़ानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि नर्मदापुरम जिले में किसानों को धान फसल के लिए पर्याप्त खाद उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। ई-टोकन का सर्वर अधिकांश समय बंद रहने एवं खाद की भारी कमी के कारण किसान परेशान हैं। जिले में लगभग 3 लाख किसान हैं, जबकि खाद वितरण के लिए मात्र 6 खाद्य डिपो हैं, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है।

सिंह ने सरकार से मांग की है कि जिले में डीएपी खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा यदि डीएपी उपलब्ध नहीं है, तो उसके विकल्प के रूप में एनपीके 12:32:16 खाद तत्काल उपलब्ध कराया जाए।

उन्होंने मूंग खरीदी नीति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार द्वारा कुल उत्पादन का केवल 25 प्रतिशत खरीदे जाने की बात कही जा रही है, जिससे किसानों में भ्रम और चिंता की स्थिति है। सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि शेष उत्पादन का क्या होगा। साथ ही खरीदी केंद्रों की संख्या, बारदानों की उपलब्धता एवं बारिश के मौसम में मूंग खरीदी की व्यवस्था को लेकर भी स्पष्ट नीति सामने लाई जाए।

दिग्विजय सिंह जी ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की समस्याओं के प्रति गंभीरता दिखाए और त्वरित निर्णय लेकर किसानों को राहत प्रदान करे।

--आईएएनएस

डीकेपी/

Share this story

Tags