Samachar Nama
×

कांग्रेस को प्रदर्शन मर्यादा में रहकर करना चाहिए : गौरव गौतम

चंडीगढ़, 25 फरवरी (आईएएनएस)। हरियाणा सरकार में मंत्री गौरव गौतम ने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि उनको प्रदर्शन मर्यादा में रहकर करना चाहिए।
कांग्रेस को प्रदर्शन मर्यादा में रहकर करना चाहिए : गौरव गौतम

चंडीगढ़, 25 फरवरी (आईएएनएस)। हरियाणा सरकार में मंत्री गौरव गौतम ने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि उनको प्रदर्शन मर्यादा में रहकर करना चाहिए।

मंत्री गौरव गौतम का यह बयान उस वक्त आया है, जब हाल ही में एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शर्टलेस होकर विरोध प्रदर्शन किया। इस मामले में दिल्ली पुलिस द्वारा इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी भी हुई है। इस मामले में कांग्रेस लगातार भाजपा पर हमलावर है। बुधवार को हरियाणा कांग्रेस की ओर से विधानसभा घेराव का ऐलान भी किया गया।

चंडीगढ़ में मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा भारत और राज्यों में हो रही अच्छी चीजों का विरोध किया है। कांग्रेस का प्रदर्शन एक तरह से अराजक होता जा रहा है। मर्यादा में रहकर प्रदर्शन करना चाहिए, जनता के मुद्दे उठाने चाहिए, न कि अपनी स्वार्थ की राजनीति करनी चाहिए और मीडिया में सुर्खियों में रहने के लिए प्रोटेस्ट नहीं करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार का शर्मनाक प्रदर्शन कांग्रेस के नेताओं ने दिल्ली के एआई समिट में किया है, उसकी जितनी निंदा की जाए कम है। भारत की छवि को धूमिल करने की यह शर्मनाक हरकत थी। मुझे लगता है कि प्रदेश में भी इसी तरह कांग्रेस काम करती है, क्योंकि ऊपर से जो स्क्रिप्ट आती है, वह नीचे कांग्रेस उतारती है।

कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि अब कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन रोकने हेतु हरियाणा की भाजपा सरकार की मदद में चंडीगढ़ पुलिस भी आ खड़ी हुई है। जिलों में हमारे नेताओं और साथियों को हाउस अरेस्ट किया और कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में ऐसे उलजलूल नोटिस और पुलिस भेज हमारे अध्यक्ष और साथियों को रोकने की साजिश कर रहे हैं। भाजपा सरकार का ये व्यवहार पूरी तरह कायराना है, तानाशाही है और असल में सरकार की गुंडागर्दी है। जान लें, सत्ता स्थायी नहीं पर जनता बलवान है और लोगों की आवाज दबाने की सजा सत्ता की शहतीर पर बैठे हुक्मरानों को अवश्य मिलेगी। कांग्रेस के साथी न रुकेंगे, न झुकेंगे।

--आईएएनएस

डीकेएम/एबीएम

Share this story

Tags