Samachar Nama
×

कांग्रेस को नाम बदलकर 'आई नीड करप्शन एंड कमीशन' कर लेना चाहिए: शहजाद पूनावाला

पुणे, 20 फरवरी (आईएएनएस)। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने शुक्रवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की नीतियों से राज्यों की आर्थिक स्थिति बिगड़ी और जनता पर टैक्स का बोझ बढ़ गया।
कांग्रेस को नाम बदलकर 'आई नीड करप्शन एंड कमीशन' कर लेना चाहिए: शहजाद पूनावाला

पुणे, 20 फरवरी (आईएएनएस)। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने शुक्रवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की नीतियों से राज्यों की आर्थिक स्थिति बिगड़ी और जनता पर टैक्स का बोझ बढ़ गया।

राहुल गांधी के 'खटाखट मॉडल' पर निशाना साधते हुए पूनावाला ने आईएएनएस से कहा कि सत्ता में आने से पहले बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, जैसे मुफ्त बिजली और महिलाओं को 1,500 रुपए देने के आश्वासन लेकिन सत्ता में आने के बाद आर्थिक संकट पैदा कर दिया जाता है।

उन्होंने दावा किया कि हिमाचल प्रदेश पर भारी कर्ज लाद दिया गया और अब पेट्रोल, डीजल, बिजली, शौचालय, सामान, मेलों और यहां तक कि प्रवेश पर भी टैक्स लगाया जा रहा है।

कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए पूनावाला ने कहा कि पार्टी को अपना नाम बदलकर 'आई नीड करप्शन एंड कमीशन' कर लेना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि 37,000 करोड़ रुपए का एक बड़ा घोटाला सामने आया है, जिसमें ठेकेदारों ने आरोप लगाया कि उनके बकाया भुगतान इसलिए रोके जा रहे हैं क्योंकि कांग्रेस के मंत्री कमीशन और रिश्वत मांग रहे हैं।

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने यह भी आरोप लगाया कि कर्नाटक के एक कांग्रेस मंत्री ने कथित रूप से यह स्वीकार किया कि भ्रष्टाचार को रोका नहीं जा सकता और यह उनका 'जन्मसिद्ध अधिकार' है। पूनावाला ने कहा कि इस तरह के बयान और आरोप लोकतांत्रिक व्यवस्था और सुशासन के सिद्धांतों के खिलाफ हैं।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर के इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 की तारीफ करने पर पूनावाला ने कहा, "राहुल गांधी के झूठ को सामने लाने का काम खुद कांग्रेस नेता कर रहे हैं। पिछली बार, राहुल गांधी ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान झूठ फैलाया था, यह दावा करते हुए कि भारत ने सरेंडर कर दिया है। शशि थरूर ने 'इंडिया फर्स्ट' अप्रोच के साथ काम करते हुए राहुल गांधी के झूठे दावों का जवाब दिया।"

इससे पहले 15 फरवरी को शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस नेतृत्व पर तल्ख टिप्पणी की थी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा था कि देश में मोबाइल और ऑटोमोबाइल फैक्ट्रियां तो हैं, लेकिन कांग्रेस 'झूठ की फैक्ट्री' चलाती है और राहुल गांधी 'झूठों के नवाब' हैं। झूठ बोलना राहुल गांधी की प्रकृति बन चुकी है।

--आईएएनएस

वीकेयू/वीसी

Share this story

Tags