Samachar Nama
×

कांग्रेस को बिल के सुधार से समस्या नहीं, योजना में राम शब्द से है परेशानी: शाहनवाज हुसैन

नई दिल्ली, 19 दिसंबर (आईएएनएस)। मनरेगा योजना का नाम बदलने पर मचे घमासान के बीच भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें तो 'श्रीराम' शुरू से ही काल्पनिक लगते रहे हैं और जब मनरेगा का नाम बदला गया तो उन्हें परेशानी होना स्वाभाविक है।
कांग्रेस को बिल के सुधार से समस्या नहीं, योजना में राम शब्द से है परेशानी: शाहनवाज हुसैन

नई दिल्ली, 19 दिसंबर (आईएएनएस)। मनरेगा योजना का नाम बदलने पर मचे घमासान के बीच भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें तो 'श्रीराम' शुरू से ही काल्पनिक लगते रहे हैं और जब मनरेगा का नाम बदला गया तो उन्हें परेशानी होना स्वाभाविक है।

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कांग्रेस को बिल के सुधार से समस्या नहीं है, 'जी राम जी' से परेशानी है, क्योंकि इसमें राम नाम जुड़ा है।

लोकसभा के बाद गुरुवार को विकसित भारत- गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) बिल राज्यसभा में भी पास हो गया। विपक्ष ने इस बिल के विरोध में जमकर नारेबाजी की।

भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने नई दिल्ली में आईएएनएस से बातचीत की। उन्होंने कहा कि 'जी राम जी' बिल पास हुआ, विपक्ष को तो खुश होना चाहिए। हमने रोजगार की गारंटी और बढ़ा दी है, लेकिन विपक्ष को ऐतराज तो इस पर होता है कि कहीं से राम जी का नाम न आ जाए। कांग्रेसियों, ऐसा काम न करो, राम जी के नाम पर इतना हंगामा मत करो। जो कांग्रेसी हैं, उनको तो श्रीराम काल्पनिक लगते हैं। उन्होंने तो कोर्ट में लिखकर दिया था कि काल्पनिक हैं। इसलिए जब राम जी का नाम आता है तो उनको ऐतराज होता है।

शाहनवाज हुसैन ने सवाल किया कि बिल पर क्या ऐतराज है? रोजगार की तो गारंटी बढ़ाई गई है, इसमें बहुत सारे सुधार किए गए हैं और जो त्रुटियां थीं, वो सब दूर की गई हैं। उन्होंने याद दिलाया कि महात्मा गांधी ने अपना अंतिम शब्द 'हे राम' ही कहा था।

उन्होंने कहा कि इथियोपिया, जॉर्डन और ओमान में प्रधानमंत्री मोदी का अभी जो दौरा हुआ है, वहां देश को सबसे बड़ा सम्मान मिला है। प्रधानमंत्री ने सही कहा है कि देश की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है। पूरी दुनिया में भारत का नाम हो रहा है। भारत का नाम रोशन हो रहा है। भारत एक तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है। भारत के अंदर आज विश्वास पूरी दुनिया का बढ़ा है। भारतीयों का विश्वास बढ़ा है। इसलिए जहां भी चुनाव होते हैं, वहां जनता का विश्वास मिलता है। यही वजह है कि बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था का लोहा दुनिया मान रही है। दुनिया भारत से समझौता करना चाहती है। भारत से रिश्ता बनाना चाहती है। पीएम मोदी का सम्मान भारत का सम्मान है।

--आईएएनएस

डीकेएम/वीसी

Share this story

Tags