Samachar Nama
×

कांग्रेस की रैली के कारण छूटी कई छात्रों की नीट परीक्षा, जवाबदेही से नहीं बच सकते राहुल : सुधांशु त्रिवेदी

नई दिल्ली, 22 जून (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कर्नाटक में रैली के कारण कुछ छात्रों की नीट परीक्षा छूटने पर कांग्रेस नेतृत्व से जवाब मांगा है। सोमवार को पार्टी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि इस घटनाक्रम पर कांग्रेस और राहुल गांधी जवाबदेही से बच नहीं सकते हैं।

भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने अपने बयान में कहा, "यह दुखद और चिंताजनक है कि रविवार को बेंगलुरु में कर्नाटक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की रैली की वजह से कई परीक्षार्थी नीट की परीक्षा देने से वंचित रह गए।"

उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा, "एक तरफ कांग्रेस पार्टी के नेता कोटा में जाकर परीक्षा से मात्र 72 घंटे पहले छात्रों को अटेंशन डाइवर्ट करने, भ्रमित करने का कार्य करते हैं। दूसरी तरफ उनकी सरकार छात्रों को, जो एग्जाम देने जा रहे थे, अपनी रैली के कारण परीक्षा देने से वंचित रह जाने देती है।"

सुधांशु त्रिवेदी ने पूछा, "आपको नीट परीक्षा का समय पता था और दिन भी पता था, क्या आप कम से कम अपनी रैली का समय नहीं बदल सकते थे?"

भाजपा सांसद ने कहा, "इससे बात स्पष्ट है कि कांग्रेस के लिए राजनीति ऊपर है और छात्रहित नीचे। इसलिए सीधा सवाल राहुल गांधी से है और विशेष तौर पर जब कि जिन परीक्षार्थियों की परीक्षा मिस हो गई है, वो नहीं दे पाए, उनके अभिभावकों ने राहुल गांधी से सीधे शिकायत दर्ज की है और सवाल किया है। मुझे लगता है ये सवाल सिर्फ उन चंद अभिभावकों का नहीं है, ये पूरे देश का एक सवाल है, कांग्रेस और राहुल गांधी इस जवाबदेही से बच नहीं सकते हैं।"

सुधांशु त्रिवेदी ने यह भी कहा, "एक तरफ जब प्रधानमंत्री मोदी कोलकाता से लौटे तो वह 45 मिनट दिल्ली एयरपोर्ट पर इसलिए रुके रहे, ताकि नीट के परीक्षार्थी अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं और ट्रैफिक रुकने पर किसी परीक्षार्थी को असुविधा न हो। यह भाजपा की सोच है, लेकिन दूसरी तरफ कांग्रेस की सोच है कि राजनीति के लिए आप रैली का समय कुछ मिनट या घंटे भी परिवर्तित नहीं कर सकते हैं।"

--आईएएनएस

डीसीएच/

Share this story

Tags