Samachar Nama
×

कांग्रेस के एससी/एसटी सांसद फोरम की 29 सितंबर को बैठक, दलित-आदिवासी मुद्दों पर बनेगी नई रणनीति

कांग्रेस के एससी/एसटी सांसद फोरम की 29 सितंबर को बैठक, दलित-आदिवासी मुद्दों पर बनेगी नई रणनीति
कांग्रेस के एससी/एसटी सांसद फोरम की 29 सितंबर को बैठक, दलित-आदिवासी मुद्दों पर बनेगी नई रणनीति

नई दिल्‍ली, 27 सितंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस के एससी/एसटी सांसदों का फोरम आगे की कार्ययोजना तय करने के लिए 29 सितंबर को बैठक करेगा। कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने बताया कि यह बैठक दोपहर 2:30 बजे नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित की जाएगी।

कांग्रेस नेताओं ने एससी/एसटी सांसदों का फोरम की सराहना की। इस बैठक का उद्देश्य केवल हल्द्वानी की घटना पर चर्चा करना नहीं, बल्कि दलितों और आदिवासियों के खिलाफ अत्याचार के मुद्दे पर देशव्यापी रणनीति तैयार करना भी है।

कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा, "देखिए, हमारा एससी/एसटी सांसद फोरम 7 सितंबर को बना था। यह के. राजू, राजेंद्र पाल गौतम और विक्रांत भूरिया के नेतृत्व में बनाया गया था। इसमें राज्यसभा और लोकसभा, दोनों सदनों के कांग्रेस सांसद शामिल हैं। अब आगे की कार्ययोजना तय करने के लिए 29 सितंबर को दोपहर 2:30 बजे कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में एक बैठक होगी।"

कांग्रेस विधायक विक्रांत भूरिया कहते हैं, “यह एक ऐतिहासिक कदम है, जिसके तहत कांग्रेस सांसदों का एक दलित, आदिवासी और एसटी/एसटी फोरम बनाया गया है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने जो रैली की थी और वहां जो 'शुद्धिकरण हवन' किया गया (जिसका मकसद उस घटना के असर को मिटाना था) वह न केवल उनका अपमान था, बल्कि पूरे दलित और आदिवासी समुदाय का अपमान था। सबसे पहले, इस मामले को लेकर सभी एसटी/एससी सांसदों की बैठक हुई। फिर उन्होंने पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन भी किया। जीरो एफआईआर भी दर्ज कराई गई, लेकिन हम यहीं नहीं रुकेंगे। अब हम इसे और आगे ले जाना चाहते हैं।”

उन्होंने कहा कि इस फोरम को हम रिएक्टिव नहीं रखना चाहते हैं। इसके लिए हम ट्राइबल और एससी/एसटी के विधायक और सांसद हैं, वो 29 सितंबर को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में इकट्ठा हो रहे हैं। इसमें एक फोरम तैयार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि देश के किसी भी राज्य में जहां भी दलित आदिवासी के साथ दुव्यवहार होता है तो एससी/एसटी के सांसद जाकर लड़ाई लड़ेंगे। हम पीछे हटने वाले नहीं हैं, क्योंकि राहुल गांधी ने कहा है कि अब यह लड़ाई बहुत बड़ी हो गई है।

कांग्रेस सांसद भजन लाल जाटव ने कहा, "देशभर में एससी/एसटी लोगों के खिलाफ जिस तरह से अत्याचार हो रहे हैं, वे इतने बढ़ गए हैं कि कोई सुनने वाला नहीं है। जब देश की सबसे पुरानी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता खड़गे की यह हालत है, तो आप समझ सकते हैं कि आम लोगों की क्या हालत होगी। राहुल गांधी हमें पूरा समर्थन दे रहे हैं।

--आईएएनएस

एएसएच/वीसी

Share this story