Samachar Nama
×

'कांग्रेस का विचार प्रदूषित हो गया', खड़गे की टिप्पणी पर बोलीं शिवसेना नेता नीलम गोरहे

मुंबई, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया। इस पर शिवसेना नेता नीलम गोरहे ने कांग्रेस पर पलटवार किया है।
'कांग्रेस का विचार प्रदूषित हो गया', खड़गे की टिप्पणी पर बोलीं शिवसेना नेता नीलम गोरहे

मुंबई, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया। इस पर शिवसेना नेता नीलम गोरहे ने कांग्रेस पर पलटवार किया है।

नीलम गोरहे ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि जिस पार्टी ने आपातकाल लगाया, हजारों लोगों को जेल में रखा, नसबंदी के लिए लोगों पर अत्याचार किया, वही पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आतंकवादी क्यों कहती है? ऐसा लगता है कि कांग्रेस का विचार ही प्रदूषित हो गया है। लगातार हार के कारण इस तरह की बयानबाजी कर रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस की परंपरा ही झूठी बातों को फैलाने की रही है। यही वजह है कि ये लोग अपमानजनक शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। पीएम मोदी लोगों से संवाद करते हैं, ‘मन की बात’ करते हैं और लोगों तक लाभ पहुंचाने की कोशिश करते हैं। उन्होंने महिलाओं के लिए काम किया है। पीएम मोदी भारत की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। खड़गे ने यह बयानबाजी अपने बड़े नेताओं को खुश करने की कोशिश में की है।

नीलम गोरहे ने कहा कि खड़गे माफी मांगते हैं तो ठीक है। वैसे भी ये लोग धीरे-धीरे नीचे की ओर जा रहे हैं। जनता के मन से भी ये लोग बाहर होते जा रहे हैं।

महिला आरक्षण विधेयक के लोकसभा में पास न होने पर उन्होंने कहा कि केंद्र में कई बार कांग्रेस सरकार में रही, लेकिन उनमें इस बिल को आगे बढ़ाने की इच्छाशक्ति नहीं थी। समाजवादी पार्टी को ये लोग खुश करना चाहते थे। चुनाव के वक्त ये लोग वादा करते थे, लेकिन पीएम मोदी ने चुनाव से पहले ही इसे लागू करने की कोशिश की।

उन्होंने कहा कि 2023 में एनडीए के पास बहुमत था तो इन लोगों ने भी समर्थन किया क्योंकि उन्हें चुनाव में जाना था। इस बार उन्हें पता चल गया कि उनके भी समर्थन की जरूरत पड़ेगी तो उन्होंने अपना रुख बदल लिया और इस बिल को पास नहीं होने दिया। कांग्रेस हमेशा लोगों को गुमराह करती रही है।

कांग्रेस को डर है कि उनका वोट बैंक एनडीए के पास शिफ्ट हो रहा है और अगर महिलाएं राजनीति में अधिक हो जाएंगी तो इनकी हालत और खराब हो जाएगी, इसलिए उन्होंने साजिश रची है।

--आईएएनएस

एएमटी/डीकेपी

Share this story

Tags