Samachar Nama
×

कांग्रेस और टीएमसी की हालत डूबते हुए जहाज जैसी: मुख्तार अब्बास नकवी

नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। भाजपा प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कांग्रेस के साथ जाने पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि दोनों ही पार्टियों के बीच ऐसी ही स्थिति बनी हुई है कि 'किसी को नजर नहीं आए, आओ दरिया में डूब जाए।' उन्होंने शुक्रवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि इस बात को खारिज नहीं किया जा सकता है कि दोनों ही पार्टियों की स्थिति में डूबते हुए जहाज की जैसी हो चुकी है, जिसका मौजूदा समय में कोई वजूद नहीं है।

उन्होंने कहा कि टीएमसी और कांग्रेस दोनों दलों को कोई भी पूछने वाला नहीं है। जनता के बीच इनकी विश्वसनीयता समाप्त हो चुकी है। उधर, अगर टीएमसी की स्थिति की बात करें, तो यह अफसोस की बात है कि ये लोग हालात को सामान्य करने की जगह उसे जटिल बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

इसके अलावा, भाजपा प्रवक्ता ने उन वजहों पर भी प्रकाश डालने का काम किया, जिसकी वजह से आज की तारीख में पश्चिम बंगाल में टीएमसी ऐसी दुर्दशा हो चुकी है। उनके मुताबिक, टीएमसी की सबसे बड़ी गलती रही यह कि उनसे कभी जनता के जनादेश को सम्मानपूर्वक तरीके से स्वीकार करने की कोशिश नहीं की। इसके विपरीत इस पार्टी ने जनादेश पर सवाल उठाते हुए उसकी गरिमा पर कुठाराघात करने का प्रयास किया। यही वजह है कि आज की तारीख में इस पार्टी की ऐसी स्थिति बनी हुई है। मुझे लगता है कि टीएमसी को अपने रवैये में बदलाव लाना होगा। अब पश्चिम बंगाल में इसी तरह की स्थिति अभिषेक बनर्जी की भी बनी हुई है। उन्हें भी कोई पूछने वाला नहीं है।

साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज की तारीख में कांग्रेस की दुर्दशा किसी से छुपी नहीं है। कभी यह देशभर में अपनी राजनीतिक शैली के लिए जानी जाती थी। इसकी अपनी एक पहचान होती थी, लेकिन आज यह मोहल्ले की पार्टी बनकर रह गई है। इन्हें कोई भी पूछने वाला नहीं है।

उन्होंने कहा कि पिछले 12 साल में भारत ने तमाम दुश्वारियों को मात देते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। आज की तारीख में आप देख सकते हैं कि हर विकास की बयार बह रही है। समाज के हर व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंच पा रहा है। इसके अलावा गौर करने वाली बात है कि हमने हर प्रकार की चुनौतियों को मात देने का काम किया है।

--आईएएनएस

एसएचके/वीसी

Share this story

Tags