Samachar Nama
×

जनता को कांग्रेस और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बीच का अंतर समझ आता है: सरदार आरपी सिंह

नई दिल्ली, 20 जनवरी (आईएएनएस)। भाजपा नेता सरदार आरपी सिंह ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि हमारी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष 45 साल का युवा है और कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष 85 साल का है। हमारी पार्टी में अध्यक्ष के नेतृत्व में फैसले लिए जाते हैं और कांग्रेस की स्थिति यह है कि मल्लिकार्जुन खड़गे को फैसला लेने के लिए हाईकमान से पूछना पड़ता है। जनता दोनों दलों के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बीच अंतर को बहुत अच्छे से समझती है।

भाजपा नेता सरदार आरपी सिंह ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि नितिन नबीन ने मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर पद संभाल लिया है। उन्हें चुनाव प्रक्रिया के बाद चुना गया है, जो देश के लिए भी एक सकारात्मक संदेश है। हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष 45 वर्ष के हैं, जबकि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष 85 वर्ष के हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने भी कहा कि पार्टी में हर कोई राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशों के अनुसार काम करता है। दूसरी ओर, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कहते हैं कि उन्हें हाईकमान से पूछकर बताना होगा। दोनों के बीच का अंतर देश को स्पष्ट रूप से समझ आता है।

उन्होंने कुछ राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि पश्चिम बंगाल हमारे लिए चुनौती है, लेकिन हम जरूर जीतेंगे। जिन-जिन राज्यों में चुनाव हैं, वहां हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

सरदार आरपी सिंह ने पीएम मोदी के शानदार कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले 11 वर्षों में देश में एक अच्छी सरकार है, जो उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही है। हमने 25 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है। घुसपैठ को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने सही कहा कि घुसपैठियों के कारण डेमोग्राफी में असंतुलन पैदा हो रहा है। हमें रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को चिह्नित करके उनके देश वापस भेजने की जरूरत है।

केरल में राहुल गांधी के भाजपा और संघ पर दिए गए बयान पर उन्होंने कहा कि कौन-सी पार्टी विकेंद्रीकरण की बात करती है? यह पार्टी सिर्फ गांधी परिवार ही चला रहा है। खड़गे को रिमोट कंट्रोल की तरह लाया गया है। वे हर चुनाव में नया नैरेटिव लाते हैं, लेकिन चुनाव में हार ही मिलती है।

उन्होंने कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के बयान पर कहा कि सिद्धारमैया और शिवकुमार के बीच झगड़े की वजह से प्रशासन पर असर पड़ रहा है, जिससे लोगों को समस्याएं हो रही हैं।

कर्नाटक के डीजीपी को निलंबित किए जाने पर भाजपा नेता ने कहा कि वीडियो जो सामने आए, वे शर्मनाक हैं। निलंबन से कुछ नहीं होता, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज होनी चाहिए।

बीएमसी चुनाव के बाद मेयर को लेकर चल रही खींचतान पर भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि उद्धव ठाकरे कितनी भी कोशिश कर लें, मेयर तो महायुति का ही बनेगा।

--आईएएनएस

डीकेएम/डीकेपी

Share this story

Tags