Samachar Nama
×

कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप: श्रीलंका को 45-24 से रौंदकर 'ग्रुप स्टेज' में अजेय रहा भारत, सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ंत

कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप: श्रीलंका को 45-24 से रौंदकर 'ग्रुप स्टेज' में अजेय रहा भारत, सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ंत
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप: श्रीलंका को 45-24 से रौंदकर 'ग्रुप स्टेज' में अजेय रहा भारत, सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ंत

अहमदाबाद, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026 में गुरुवार को भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 45-24 से जीत दर्ज की। ​​इसी के साथ, भारत ने अपने सभी छह मैच जीते और बिना कोई मैच गंवाए ग्रुप स्टेज का सफर पूरा किया। अब टीम शुक्रवार को फाइनल में जगह बनाने के लिए बांग्लादेश से भिड़ेगी।

भारत के लिए सबसे ज्यादा स्कोर करने वाले पंकज मोहिते ने 15 रेड प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि आदित्य शिंदे ने 10 प्वाइंट्स का योगदान दिया। नितेश ने पांच टैकल प्वाइंट्स हासिल किए और योगेश दहिया ने चार प्वाइंट्स जोड़े। भारत ने 22 सफल रेड और नौ टैकल प्वाइंट्स के साथ 'ऑलआउट' से छह प्वाइंट्स हासिल किए। इस तरह भारत ने श्रीलंका पर बड़ी बढ़त बना ली, जो कुल 24 प्वाइंट्स ही जुटा सका। भारतीय टीम पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर चुकी है।

एक अन्य अहम मुकाबले में, बांग्लादेश ने स्कॉटलैंड को 70-20 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। मोहम्मद अल-अमीन ने 24 प्वाइंट्स के साथ आक्रमण की कमान संभाली, जबकि मोहम्मद हसीबुल हुसैन ने 12 और आकाश मोहम्मद जुल्फिकर ने छह प्वाइंट्स का योगदान दिया। बांग्लादेश ने 44 रेड प्वाइंट्स, 12 टैकल प्वाइंट्स और 'ऑलआउट' से 10 प्वाइंट्स हासिल किए। स्कॉटलैंड के लिए अरुण सिद्धू ने सबसे ज्यादा नौ प्वाइंट्स बनाए।

एक अन्य मुकाबले में, तंजानिया ने इंग्लैंड को 36-27 से हराया। जुमा सुल्तानिया ने 11 प्वाइंट्स के साथ तंजानिया की अगुवाई की, जबकि अली बाकारी ने नौ प्वाइंट्स का योगदान दिया। इंग्लैंड के लिए फेलिक्स ली ने 12 प्वाइंट्स बनाए, लेकिन तंजानिया के मजबूत डिफेंस ने उन्हें बढ़त बनाए रखने में मदद की और नौ प्वाइंट्स से जीत दिलाई।

वहीं, युगांडा ने भी नाइजीरिया को 48-23 से हराया। मुतेबी साइमन ने 16 प्वाइंट्स के साथ युगांडा का नेतृत्व किया, जिसमें सेकामाटे रहीम ने नौ और नगाबिरानो इनोसेंट ने सात प्वाइंट्स का सहयोग दिया। युगांडा ने 30 रेड प्वाइंट्स, नौ टैकल प्वाइंट्स और 'ऑलआउट' से आठ प्वाइंट्स हासिल किए। नाइजीरिया के लिए एकपे विक्ट्री इमैनुएल ने सर्वाधिक सात प्वाइंट्स बनाए।

एक कड़े मुकाबले में कनाडा ने सिंगापुर को 45-38 से मात दी। मनप्रीत सिंह ने 16 अंकों के साथ कनाडा की कमान संभाली, जबकि अनमोल ठाकुर ने 11 और आनंद ने 8 अंक जोड़े। कनाडा ने 27 रेड प्वाइंट्स और 16 टैकल प्वाइंट्स हासिल किए, जिसमें 4 सुपर टैकल ने उनके डिफेंस को और मजबूत किया। सिंगापुर के लिए एदिल असराफ ने 10 अंक और आदित सेंथिलकुमार ने 9 अंक बनाए, लेकिन कनाडा ने अपनी बढ़त बनाए रखी और 7 अंकों से जीत दर्ज की।

दिन के आखिरी मुकाबले में केन्या ने ऑस्ट्रेलिया को 76-27 रौंदा। टोबियास किन्यवा मुरिथी ने 21 अंकों के साथ केन्या की रेडिंग की कमान संभाली, जबकि स्टीफन अडोंगो ने 14 अंक जोड़े। केन्या ने 48 रेड प्वाइंट्स, 13 टैकल प्वाइंट्स और ऑलआउट से 12 अंक हासिल करते हुए 49 अंकों की शानदार जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया के लिए दिवोत सिंह 10 रेड प्वाइंट्स के साथ सबसे ज्यादा स्कोर करने वाले खिलाड़ी रहे, उनके बाद जसमीत ग्रेवाल ने 9 अंक बनाए, लेकिन केन्या का आक्रामक दबदबा बहुत भारी पड़ा।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share this story

Tags