Samachar Nama
×

कॉमनवेल्थ गेम्स के विजेताओं को सोनाली बेंद्रे ने दी बधाई, कहा- आपने हर भारतीय का मान बढ़ाया

कॉमनवेल्थ गेम्स के विजेताओं को सोनाली बेंद्रे ने दी बधाई, कहा- आपने हर भारतीय का मान बढ़ाया
कॉमनवेल्थ गेम्स के विजेताओं को सोनाली बेंद्रे ने दी बधाई, कहा- आपने हर भारतीय का मान बढ़ाया

मुंबई, 4 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने मंगलवार को सोशल मीडिया के जरिए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के विजेताओं को उनकी ऐतिहासिक जीत की शुभकामनाएं दीं।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक नोट पोस्ट किया, जिसके साथ उन्होंने लिखा, "39 मेडल, एक गौरवशाली देश, 13 गोल्ड, 17 सिल्वर, 9 ब्रॉन्ज। आप सभी को इस जीत के लिए अनंत शुभकामनाएं। आपने हर भारतीय का मान बढ़ाया है।"

बता दें कि कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 (23वें राष्ट्रमंडल खेल) का आयोजन स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में 23 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक हुआ। इस प्रतियोगिता में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 39 पदक (13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य) जीते और पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के समापन समारोह में अगला राष्ट्रमंडल खेल ध्वज भारत को सौंपा गया। वर्ष 2030 के शताब्दी संस्करण की मेजबानी भारत के अहमदाबाद शहर को मिली है।

अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे की बात करें, तो वे हाल ही में वेब सीरीज 'राख' में नजर आईं थी। आठ एपिसोड की इन्वेस्टिगेटिव क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज में सोनाली बेंद्रे, अली फजल और आमिर बशीर मुख्य भूमिकाओं में हैं। सीरीज में अभिनेत्री ने मोना अरोड़ा नामक एक मां का किरदार निभाया है, जिनके बच्चे गायब हो जाते हैं। उन्होंने भारी-भरकम संवादों के बजाय ज्यादातर खामोशी और एक्सप्रेशन्स के जरिए इस जटिल और चुनौतीपूर्ण किरदार को पर्दे पर जिया है।

प्रोसित रॉय द्वारा निर्देशित सीरीज केवल एक मर्डर मिस्ट्री नहीं है, बल्कि इंसानी हैवानियत, न्याय व्यवस्था और बच्चों को खोने वाले माता-पिता के कभी न खत्म होने वाले गहरे दर्द का एक भावुक और झकझोर देने वाला दस्तावेज है। इसकी कहानी और माहौल दर्शकों को मानसिक रूप से गहराई से प्रभावित करते हैं और 70 के दशक के खौफनाक माहौल को दर्शाते हैं।

सीरीज में अली फजल (सब-इंस्पेक्टर जयप्रकाश/जेपी), सोनाली बेंद्रे (मां), आमिर बशीर (पिता), और आकाश मखीजा व रमनदीप यादव (मुख्य अपराधियों - बाबू और रज्जो के रूप में) जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

--आईएएनएस

एनएस/एबीएम

Share this story