Samachar Nama
×

कॉकरोच जनता पार्टी’ की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस, वीडियो में जाने शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई

कॉकरोच जनता पार्टी’ की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस, वीडियो में जाने शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने बुधवार को दिल्ली में अपनी पहली आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। पार्टी के तीन प्रवक्ता पहली बार सार्वजनिक रूप से मीडिया और जनता के सामने आए और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े कई मुद्दों पर अपनी बात रखी।पार्टी ने एक बार फिर केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई। CJP के प्रवक्ताओं ने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में सुधार और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए यह जरूरी कदम है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस मुद्दे पर वे सरकार और विपक्ष दोनों से बातचीत करने को तैयार हैं।

पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने CBSE चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता के हालिया तबादले को महज दिखावटी कार्रवाई करार दिया। उन्होंने कहा कि केवल अधिकारियों का तबादला कर देने से शिक्षा व्यवस्था की मूल समस्याएं खत्म नहीं होंगी।

सौरव दास ने कहा कि शिक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही तय करना समय की जरूरत है। उनके अनुसार छात्रों और युवाओं से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर जिम्मेदारी तय किए बिना सुधार संभव नहीं है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पार्टी ने देशभर के युवाओं से इस अभियान और आंदोलन से जुड़ने की अपील भी की। पार्टी का कहना है कि शिक्षा व्यवस्था में व्यापक बदलाव के लिए युवाओं की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है।कॉकरोच जनता पार्टी की यह पहली सार्वजनिक प्रेस कॉन्फ्रेंस राजनीतिक और शैक्षणिक हलकों में चर्चा का विषय बनी हुई है। अब देखना होगा कि पार्टी की मांगों और अभियान को युवाओं के बीच कितना समर्थन मिलता है।

Share this story

Tags