Samachar Nama
×

जयपुर : सीएनबी की बड़ी कार्रवाई, 2,046 किलो डोडा चूरा जब्त, एक गिरफ्तार

जयपुर, 15 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीएनबी), राजस्थान यूनिट ने नशीले पदार्थों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए 2,046.850 किलोग्राम डोडा चूरा को एक कंटेनर ट्रक से जब्त किया। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया।
जयपुर : सीएनबी की बड़ी कार्रवाई, 2,046 किलो डोडा चूरा जब्त, एक गिरफ्तार

जयपुर, 15 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीएनबी), राजस्थान यूनिट ने नशीले पदार्थों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए 2,046.850 किलोग्राम डोडा चूरा को एक कंटेनर ट्रक से जब्त किया। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया।

मामले को लेकर सीएनबी चित्तौड़गढ़-2 और कोटा की संयुक्त टीम को सूचना मिली थी कि मंदसौर-जावरा क्षेत्र से बड़ी मात्रा में डोडा चूरा की तस्करी होने वाली है। सूचना पर सीएनबी की संयुक्त टीम ने एनएच-27 पर बारां जिले के शाहबाद क्षेत्र में संदिग्ध ट्रक को रोका। तलाशी के दौरान ट्रक में बनाए गए गुप्त चैंबर से 101 बोरियों में छिपाकर रखा गया डोडा चूरा बरामद हुआ।

जब्त मादक पदार्थ और वाहन को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं, मामले की जांच और आगे की कार्रवाई जारी है।

बता दें कि मादक पदार्थों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई का एक इसी प्रकार का मामला सोमवार को उत्तर प्रदेश की मिर्जापुर से सामने आया, जहां थाना जिगना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 किलोग्राम गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

थाना जिगना पुलिस टीम ने यह कार्रवाई मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की, जहां थाना जिगना क्षेत्रांतर्गत ग्राम भिलगौर तिराहा के पास से मोटरसाइकिल सवार अभियुक्त कुलदीप सिंह, निवासी ग्राम गौरा, थाना जिगना, जनपद मिर्जापुर को गिरफ्तार किया।

मामले को लेकर अमर बहादुर, सीओ लालगंज ने बताया कि पुलिस को मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। मुखबिर से सूचना के बाद कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गांजा ले जाते समय मोटरसाइकिल सहित पकड़ा। पुलिस ने मोटरसाइकिल को जब्त करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि अपराधी प्रयागराज से गांजा लाता था और अपने क्षेत्र में बेचता था। पूछताछ में उससे मिली सूचना के आधार पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

--आईएएनएस

डीके/एबीएम

Share this story

Tags